सदस्य:Hari maurya

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय भारत का एक प्रमुख विश्वविद्यालय है। यह उत्तर प्रदेश के फैजाबाद शहर में स्थित है। इसे उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 25 जुलाई 1975 को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। इसका नाम प्रसिद्ध समाजवादी नेता एवं आर्थिक चिन्तक राममनोहर लोहिया के नाम पर रखा गया है।

वर्ष 1984 में यह विश्वविद्यालय आवासीय विश्वविद्यालय बन गया। पहले यहाँ चार विभाग आरम्भ हुए - इतिहास विभाग, संस्कृति एवं पुरातत्त्व विभाग, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, गणित तथा सांख्यिकी विभाग और ठोस अवस्था भौतिकी विभाग।