सदस्य:Bill william compton/ओलम्पिक खेल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

ओलम्पिक खेल (फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎) प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है जिसमें गर्मीयों और सर्दियों के खेल आयोजित किए जाते हैं। इन खेलों में विभिन्न देशों के हजारों एथलीट विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगताओं में भाग लेते हैं। ओलम्पिक खेलों को विश्व की सबसे अग्रणी खेल प्रतियोगिता समझा जाता है जिसमें 200 से भी अधिक राष्ट्र हिस्सा लेते हैं। वर्तमान में ओलम्पिक खेल हर दो वर्ष बाद आयोजित किए जाते हैं, जिसमें एक बार ग्रीष्मकालीन और दूसरी बार शीतकालीन ओलम्पिक आयोजित होते हैं। हालांकि किसी एक प्रकार के मौसमी खेल चार वर्ष की अवधि में एक केवल बार ही होते हैं। मूलतः प्राचीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन यूनान के ओलिम्पिया में 8वीं सदी ईसा पूर्व से 4 शताब्दी ई॰ के बीच होता था। फ्रांस के कुलीन बैरन पियरे डे कोबेर्टिन ने 1894 में अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की स्थापना की। समिति तब से ओलम्पिक आंदोलन की प्रबंधक निकाय बन गई, जिसकी संरचना और क्रियाओं को ओलम्पिक चार्टर परिभाषित करता है।