सदस्य:Anuradha96/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

'लाइफ ऑफ पाई' कहानी- लाइफ ऑफ पाई एक साधारण लड़के अब्दुल पाई पटेल की कहानी है जो कि अपने पिता संतोष पटेल के साथ पॉंडीचेरी में रहता है। पॉंडीचेरी में उसके पिता का एक जू है। एक दिन पाई के पिता अपने बिजनेस को और बढ़ाने के लिए शहर से बाहर जाने का फैसला करते हैं। वो लोग पानी के रास्ते से अपने जू के जानवरों को लेकर कनाडा की ओर जाते हैं। लेकिन रास्ते में एक समुद्री तूफान में फंसकर उनका जहाज पलट जाता है और एक लाइफ बोट में सिर्फ पाई और उसके जू के चार जानवर बचते हैं जिनमें बंगाली शेर पार्कर, जेब्रा, लकड़बग्गा और वनमानुष हैं। धीरे धीरे समय व्यतीत होता जाता है और शेर को छोड़कर तीनों जानवर भी मर जाते हैं। अंत में सिर्फ पाई और पार्कर शेर बचते हैं। पाई के किरदार में सूरज शर्मा को लोगों ने बेहद पसंद किया। कहा जा रहा है कि सूरज ने पाई के किरदार को जिया है सिर्फ उसकी एक्टिंग नहीं की है। जिंदगी को किसी भी कीमत पर ना खोने का साहस और हिम्मत, अपने साथियों को जिंदा रखने के लिए पाई की मौत से जंग इन सभी बातों को सूरज ने बड़ी ही खूबसूरती से स्क्रीन पर उतारा है। पाई के अलावा शेर का किरदार भी फिल्म देखते समय दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देता है। तो अब आप भी बिना देर किये फिल्म देखने थियेटर पहुचं जाइये। फिल्हाल देखिय लाइफ ऑफ पाई को तस्वीरों में। लाइफ ऑफ पाई येन मार्शल की फैंटसी नॉवेल पर आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड एक्टर इरफान खान और तब्बू ने भी एक छोटी सी भूमिका निभाई है। तब्बू और इरफान इससे पहले फिल्म मकबूल और नेमसेक में एक साथ काम कर चुके हैं। एंग ली की फिल्म का हिस्सा होने पर तब्बू और इरफान बहुत खुश हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका दिल्ली शहर के 17 साल के लड़के सूरज शर्मा ने निभाई है। कहानी लाइफ ऑफ पाई एक पाई नाम के लड़के की कहानी है। पाई एक नाव पर सवार होता है बीच रास्ते में वो बोट डूबने लगती है और सिर्फ पाई बच जाता है। वो लाइफबोट में अपने साथ औरेंगटन, जेब्रा और एक बंगाल टाईगर रिचर्ड पार्कर को पाता है। इन सभी के साथ वो पानी में 227 दिन व्यतीत करता है। इन दिनों वो कितनी मुश्किलों का सामना करता है इसी की कहानी है लाइफ ऑफ पाई। एंग ली का कहना है कि लाइफ ऑफ पाई फिल्म उनकी अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। एंग ली ने कहा "इसमें कोई शक नहीं कि ये मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। इस फिल्म ने पूरा होने में पूरा आधा साल और 3000 क्रू मेंबर की टीम ली। ये बहुत ही मुश्किल था कि इस कहानी के साथ लोगों को लगातार बांधा जा सके। क्योंकि इस फिल्म की कहानी सिर्फ एक यंग ब्वॉय, एक लाइफबोट और कुछ जानवरों पर आधारित है।" दिल्ली के सूरज शर्मा ने इस फिल्म में पाई की भूमिका निभाई है और तब्बू और इरफान खान फिल्म के बहुत ही महत्वपूर्ण किरदारो में हैं। आइये दिखाते हैं आपको लाइफ ऑफ पाई की एक झलक। [1]

  1. http://hindi.filmibeat.com/news/life-of-pi-story-struggle-for-life-224149.html