सदस्य:सुधर्मा जैन/प्रयोगपृष्ठ/1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
                                                    चित्तौडगढ किला

इतिहास[संपादित करें]

चित्तौडगढ किले का भारतीय संस्कृति में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। यह किला भारत के राजस्थान राज्य के चित्तौडगढ में स्थित है। यह ऐतिहासिक किला राजपूतों के गौरव, बहादुरी, बलिदान और वीरता का प्रतीक है। इस महान किले ने राजपूतों के कई सारे उतार-चढ़ाव देखे है। सन १३०० में राजपूतों का पूरे उत्तर भारत में बोल-बाला था। दुश्मन राजपूतों के नाम से थर-थर कांपते थे। पूरे देश भर मे उनके बहादुरी के किस्से प्रसिद्ध थे। तब यही किला उनकी आन, बाण और शान थी। उनकी यह मान्यता थी कि इस किले की ऊंची दीवारें दुश्मनों से उनकी रक्षा सदैव करेगी और उनके साम्राज्य पर कभी कोई आंच नहीं आने देगी। यह किला राजपूतों के लिए एक सुरक्षित बंदरगाह और दुर्लभ उपलब्धियों का चिन्ह था। लेकिन फिर एक ऐसा समय आया जब इसी किले की दीवारों को तोड दुश्मनों ने राजपूतों के साम्राज्य को तहस-नहस कर दिया। [1]इस किले मे आज भी एक बहुत ऊँचा स्तंभ है जो कि राजपूत सिद्धांत और ऊसोलो को दर्शाता है।

महत्व[संपादित करें]

चित्तौडगढ किले को 'राजस्थान का गौरव' माना जाता है। यह किला विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है। विश्व के सभी मशहूर महलों और किलों की तरह, यह किला इतिहास की एक ऐसे ऐतिहासिक व्यक्ति से जुड़ा है जो कि भारत मे सर्वचर्चित है।[2] यह ऐतिहासिक व्यक्ति 'रानी पदमिनी' है। रानी पदमिनी श्रीलंका की एक राजकुमारी थी जिन्होनें चितौड के सम्राट राजा रावल रतन सिंह से शादी करी थी। उनका सौंदर्य शब्दो के परे था। रानी के इसी सौंदर्य के बारे मे सुन दिल्ली के निर्दयी सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी ने उन्हें पाने की ठान ली। खिलजी की लाखों की सेना के आगे महाराज रवल रतन सिंह की सेना कमजोर पड गयी और महाराज की वीर मृत्यु हो गयी। तभी रानी ने ठान लिया कि वह अपनी और राजपूतों की मर्यादा की रक्षा के लिये आग मे कूदकर 'जूहार' कर लेगी। इस प्रकार खिलजी जीतकर भी हार गया और राजपूत की जीत हुई। रानी पदमिनी का नाम इतिहास के पन्नो मे सुनहरे अकक्ष्रों मे लिखा गया।

उपसंहार[संपादित करें]

आज भी इस किली का उतना का उतना ही महत्व है जितना पहले था आज भी राजस्थान मे रहने वाले लोग इस किले के सामने अपना मस्तक झुकाकर नमन करते है और आज भी इस किले को देखकर राजपूतों का सिर गर्व से ऊठ जाता है।

  1. http://www.chittorgarh.com/tourism_at_chittorgarh.asp
  2. https://www.hindustantimes.com/travel/padmavati-s-chittorgarh-fort-is-one-of-the-greatest-forts-ever-built-here-s-why/story-Pk6viF9rt8KGckR1Os7ZyL.html