सदस्य:सुधर्मा जैन/प्रयोगपृष्ठ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

मेरा नाम सुधर्मा जैन है। मै भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बंगलौर मे रहता हूँ। मै बंगलौर के सबसे बडे विश्वविद्यालय क्राइस्ट यूनिवर्सिटी मे पढता हूँ। मै अपनी जन्मभूमि, परिवार, शिक्षा, रुचि, लक्ष्य और अपनी उपलब्धियो से आपका परिचय कराना चाहता हूँ।

परिवार[संपादित करें]

मै एक एकल परिवार मे रहता हूँ। मेरे परिवार मे चार सदस्य है: मेरे माता-पिता और मेरा छोटा भाई। मेरे पिता का नाम प्रमोद जैन है। वह पेशे से एक सी.ए. है और वह फ्लिपकार्ट नामक एक बहुत बडी कंपनी मे काम करते है। मेरी माँ का नाम रितु जैन है। वह एक गृहिणी है। मेरी माँ मुझसे हमेशा कहती है कि दुनिया मे बडा आदमी तो कोई भी बन सकता है परंतु हर कोई अच्छा इंसान नही बन सकता, इसलिए वह कहती है कि मुझे पहले अच्छा इंसान बन्ना चहिए फिर ही बडा इंसान बन्ने के बारे मे सोचना चहिए। मैने अपने माँ-बाप से महनती और ईमानदार बन्ना सीखा है।

जन्मभूमि[संपादित करें]

मेरा जन्म भारत की राजधानी दिल्ली मे २ दिसंबर, १९९९ मे हुआ था।

शिक्षा[संपादित करें]

मैने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बंगलौर के रायन इंटरनैशनल स्कूल और गुडगाँव के ऐमिटी इंटरनैशनल स्कूल मे की थी। मैने अपनी पी.यू.सी क्राइस्ट पी.यू कालेज मे की थी।अब मै क्राइस्ट यूनिवर्सिटी मे बी.कौम हौनर्स कर रहा हूँ। क्राइस्ट यूनिवर्सिटी का नाम भारत-भर मे प्रसिद्ध है। पूरे भारत के अलग-अलग राज्य से विद्यार्थी इस विश्वविद्यालय मे पढने आते है। इस विश्वविद्यालय मे मैने बहुत-सी चीज़े सिखी है।

रुचि[संपादित करें]

मै अपने जीवन के हर पहलू मे सकारात्मक रहने का प्रयास करता हूँ। मुझे पढना-लिखना और टेनिस खेलना बहुत पसंद है। मुझे वाणिज्य से संबंधित जानकारी प्राप्त करने मे खास रुचि है। मै अपने विश्वविद्यालय मे ज़्यादा से ज़्यादा वाणिज्य से संबंधित समारोह मे भाग लेने का प्रयास करता हूँ।

लक्ष्य[संपादित करें]

मेरा लक्ष्य एक सी.ए. बन्ना है। मै एक बहुत बडी कंपनी मे एक बडे पद पर नियुक्त होना चाहता हूँ। साथ ही साथ मै यह भी चाहता हूँ कि मै अपने जीवन के मूल्यो के साथ कभी भी समझौता ना करूँ।

उपलब्धियाँ[संपादित करें]

मैने अपने जीवन मे कई सारी उपलब्धियाँ प्राप्त की है। यह उपलब्धियाँ मेरे मन को खुश कर देती है। मेरी अभी तक की सबसे बडी उपलब्धि है ग्यारहवी और बारहवी कक्षा मे अपने कालेज का टोपर बन्ना। मैने अपने कालेज का कई सारे वाणिज्य प्रतियोगिताओ मे प्रतिनिधित्व किया। मैने उन मे से कई सारी प्रतियोगिताओ मे [[इनाम भी जीते। मै अपने कालेज के चार मे से एक हाउस का कप्तान भी था। मेरे हाउस ने रोलिंग ट्रॉफी जीती।