सदस्य:लघुकथा दुनिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

लघुकथा के रचनाकारों के अनुसार लघुकथा ही 2020 की विधा है, इस सोच के पश्चात भी लघुकथा को साहित्य में उच्च दर्जे पर लाना आवश्यक है। लघुकथा दुनिया एक ब्लॉग है जो लघुकथा से समाज को जोड़ने हेतु एक प्रयास है। लघुकथा लेखन का मुख्य उद्देश्य है - समाज में हो रही विसंगतियों को समाज के सामने लाना और पाठक को उसके अनुसार उस विसंगति के बारे में चिंतन के लिए मजबूर कर देना।

इस ब्लॉग का शीर्षक लघुकथा दुनिया इसलिए रखा क्योंकि लघुकथा विधा को जिस किसी भी तरह से दर्शाया जा सकता है वे सभी इस ब्लॉग में लिए जाएँ। पुरानी किताब और साधारण टेक्स्ट से लेकर हाइ डेफ़िनिशन विडियो तक और समसामयिक तकनीक इंटरनेट ऑफ थिंग्स भी इस दुनिया का भाग बन सकें। इस ब्लॉग का उद्देश्य लघुकथा विधा का संवर्धन है और दुनिया है लघुकथा की तो इस दुनिया में कोई लघुकथाकार नहीं छूटा है। इसमें नवोदित-स्थापित सभी लेखकों की लघुकथाएं उनसे अनुमति लेकर संपादित कर प्रकाशित होती हैं। इनके अतिरिक्त लघुकथा आधारित समाचार, शोध पत्र, गूगल बुक्स व अन्य ई-बुक्स, यूट्यूब और अन्य वीडियो आदि भी इस पर पोस्ट होते हैं।

भविष्य में इस ब्लॉग के एक भाग को मैं इतना उन्नत करने की योजना है कि कोई भी शोधार्थी इस ब्लॉग पर आकर लघुकथा संबन्धित बेहतरीन सामग्री पा सके। इसके लिए न केवल शोध पत्र बल्कि शोध ग्रंथ, लेख और शोध आधारित चर्चाओं पर भी काम करना होगा। लघुकथा में अभी बहुत अधिक शोध नहीं हुआ है, और नए-नए प्रयोगों की आवश्यकता है। पाठक और लघुकथा से इतर रचनाकार भी किस तरह अधिक से अधिक लघुकथा का पठन कर इसे सम्मान के साथ देखते हुए प्रतिष्ठित मंचों पर शोभायमान करें इस पर भी विचार करते हुए कार्य करना है।

यह ब्लॉग निम्न कड़ी पर उपलब्ध है:

https://laghukathaduniya.blogspot.com