सदस्य:नये पल्लव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नये पल्लव प्रकाशन[संपादित करें]

[1]नये पल्लव प्रकाशन भारत में तेजी से बढ़ते प्रकाशन गृहों में से एक है। यह सितंबर, 2016 में स्थापित किया गया था। यह साहित्य, धर्म, संस्कृति, स्वास्थ्य, योग, ज्योतिष, खेल, जीवनी एवं शैक्षणिक पुस्तक सहित अंग्रेजी और हिंदी में बच्चों के लिए भी पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है।

युवा लेखकों को एक मजबूत मंच प्रदान करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के मकसद से कुछ लेखकों के साथ एक सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक समूह शुरू किया गया था। भारत के अलावा आज नेपाल, ओमान और दुबई जैसे देशों के लेखक भी इसके साथ जुड़े हैं। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए नये पल्लव कई तरह से काम कर रहा है। प्रकाशन द्वारा संचालित ‘घरौंदा क्लब’ भी हिंदी भाषा को लेकर स्कूली बच्चों में रुचि जगाने के लिए स्थापित है। स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है।

यह एडिटिंग, डिजाइनिंग, प्रिंटिंग पर विशेष ध्यान देता है और हर काम को बड़ी शिद्दत के साथ ससमय करता है।

पता : नये पल्लव, कुर्जी, पटना, बिहार-800010 भारत

संस्थापक/प्रबंध संपादक : राजीव मणि

  1. Mani, Rajiv. "Naye Pallav". Naye Pallav (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2020-05-27.