सदस्य:आकाश २/प्रयोगपृष्ठ/1

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रघु राम

रघु राम
जन्म रघु एम राम
15 अप्रैल 1975 (1975-04-15) (आयु 48)
माचीलीपत्तनम, आंध्र प्रदेश, भारत
जीवनसाथी Sugandha Garg (वि॰ 2006; वि॰वि॰ 2016)[1]
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

रघु राम अंबादापुडी (जन्म १५ अप्रैल १९७३) एक भारतीय टेलीविज़न प्रोडूसर तथा एक अभिनेता भी हैं | वह पहले एम टी वी इंडिया के लिए सीनियर सुपरवाईसिंग प्रोडूसर और रियलिटी शो एमटीवी रोडीस एवं एमटीवी स्प्लिट्सविला के निर्माता थे | उनका विवाह अभिनेत्री सुगंधा वर्मा से हुआ था | उनके जुड़वे भाई का नाम राजीव लक्ष्मण है | दोनों भाइयों ने मिलकर २०१४ में एक कॉनटेंट स्टूडियो चालू किया है जिसका नाम मोनोज़्य्गोटिक सोलुतिओंस प्राइवेट लिमिटेड है |

नीजी जीवन[संपादित करें]

रघु राम का जन्म दिल्ली में हुआ | वह अपने जुड़वे भाई राजीव लक्ष्मण के साथ दिल्ली में ही बड़े हुए | उनके पिता एक चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उनकी माँ एक राजनैतिक मामले की पत्रकार हैं | उनकी एक छोटी बहन है, सुप्रिया निस्तला, जिनका विवाह हो चूका है | दोनों भाइयों ने उत्तराखण्ड के लंदौर मे स्तिथ वुडस्टॉक स्कूल से अपनी शिक्षा प्रापत की | फिर उन्होंने दिल्ली विश्‍वविद्यालय के देशबन्धु कॉलेज से अपना पहला साल किया परंतु दूसरे साल उन्होंने श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में दाखिला लिया | अपने अंतिम साल में उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद से अपनी उपाधि प्रापत की | राम का विवाह अभिनेत्री सुगंधा वर्मा से हुआ था | २०१६, करीब एक दशक साथ रहने के बाद, उन्होंने अपने अलगाव की घोषणा की |

करियर[संपादित करें]

रघु राम ने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया मे की | उन्होंने कई शो सुपरवाइज़ किये जैसे एमटीवी लव लाइन, मलाइका अरोड़ा खान और साइरस ब्रोचा के साथ | उन्होंने एमटीवी सेलेक्ट और एमटीवी सुपर सेलेक्ट, निखिल चिनाप्पा के साथ, के शुरुआती सालों का नेतृत्व किया | उनका एमटीवी रोडीस का विचार प्रयोगात्मक प्रोजेक्ट के रूप मे स्वीकार किया गया | इस शो का नाम पहले फाईनड द रोड रखा गया था और चैनल के प्रमुख प्रोडूसर ने इस पर काफी संदेह भी किया | परंतु आगे जाकर यह शो काफी लोकप्रिय बना और अपने दुसरे सीजन के बाद यह भारतीए टेलीविज़न का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला रियलिटी शो बना । बाद में राम को एमटीवी के वरिष्ट सुपरवाइजिंग प्रोडूसर के रूप मे नियुक्त किया गया । इसी के साथ उन्हें रोडीस का कार्यकारी प्रोडूसर बना दिया गया | साथ ही साथ उन्हें एमटीवी स्प्लिट्सविला का भी कार्यकारी प्रोडूसर बनाया गया जो २००८ में शुरू हुआ | २००४ में राम ने अपने पहले रियलिटी शो, इंडियन आइडल में भाग लिया | उन्हें शो के जजिस, अनु मलिक, फराह खान और सोनू निगम द्वारा अपने अप्रभावित गायन के कारण अस्वीकृत किया गया | उन्होंने बाद में अपने आत्मकथा में बताया है कि जजिस के साथ लडाई करना और ऑडिशन में जाना सिर्फ एक मजाक था जो उन्होंने अपनी पतनी, जो उस समय शो में काम करती थी, के कहने पे किया | २०१४ में राम ने घोषणा की कि अब वह रोडीस से नहीं जुड़े रहेंगे | ११ साल के बाद,रोडीस के बारवे सीजन के बाद उन्होंने शो के लिए काम करना बंद कर दिया | उन्होंने ट्विटर पे कहा, "roadies is happening. I'm not gonna do it, though. I'm done with it. Moved on. About time, too." राम और उनके भाई ने मिलके बॉलीवुड की कई फिल्मो में काम किय है जैसे २०१० की तीसमार खां, अक्षय कुमार के साथ, जिसमे उन्होंने जोहरी ब्रदर्स का किरदार निभाया | इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस में ज्यादा तरक्की नहीं मिली | उसी साल राम ने जॉन अब्राहम के साथ झूठा ही सही फिल्म की | उनके इस अभिनय को आलोचकों द्वारा सरहाया गया | २०१२ में उन्हें जीआई एम ऐ अवार्ड्स में अपने गाने "मनमानी" के लिए "बेस्ट सिंगर" अवार्ड के लिए नामित किया गया | राम द्वारा लिखी उनकी आत्मकथा जिसका शीर्षक"रियरव्यू: माई रोडीज जर्नी" है, २०१३ में प्रकाशित हुई | २०१६ में राम ने एक "वेब-सीरीज" A.I.SHA – My Virtual Girlfriend, एक काल्पनिक शो ऑनलाइन प्लेटफार्म पर चालू किया |

किताब[संपादित करें]

रघु ने अपने जीवन पर एक किताब लिखी है, रियरव्यू: माई रोडीज जर्नी जिसे रूपा पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित किया गया है और यह १७ नवंबर २०१३ से प्रिंट में उपलब्ध है । यह पुस्तक उनके बचपन से लेकर वास्तविकता के विभिन्न स्तिथियों के बारे में बताती है | इस किताब में उन्होंने एमटीवी इंडिया पर अपने रोडीज के सफ़र से लेकर संगीत के प्रति लगाव,अपने भाई राजीव लक्ष्मण और पत्नी सुगंधा के लिए अपने प्यार के बारे में भी बात की। किताब को उनके प्रशंसकों खूब सराहा और इस किताब से उनके बारे में काफी कुछ पता चला।

सन्दर्भ[संपादित करें]

[2] [3]

  1. Chaurasia, Ankita (6 January 2016). "Reason behind Raghu Ram-Sugandha Garg's divorce revealed". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 2016-09-06.
  2. https://www.google.co.in/search?q=Raghu+Ram+Anabadapudi&rlz=1C1GGRV_enIN751IN751&oq=Raghu+Ram+Anabadapudi&aqs=chrome..69i57.1878j0j7&sourceid=chrome&ie=UTF-8#
  3. https://www.google.co.in/search?q=Raghu+Ram+Anabadapudi&rlz=1C1GGRV_enIN751IN751&oq=Raghu+Ram+Anabadapudi&aqs=chrome..69i57.1878j0j7&sourceid=chrome&ie=UTF-8#