सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो
सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो | |
---|---|
![]() पोस्टर | |
निर्देशक | मिखिल मुसले |
लेखक |
मिखिल मुसले परिंदा जोशी अनु सिंह चौधरी क्षितिज पटवर्धन |
निर्माता | दिनेश विजान |
अभिनेता |
निम्रत कौर राधिका मदन भाग्यश्री सुबोध भावे चिन्मय मंडलेकर |
छायाकार | त्रिभुवन बाबू सादिनेनी |
संपादक | देवांग देसाई |
संगीतकार |
स्कोर: गाने: तनिष्क बागची स्वैगर बॉय श्रुति धस्माना आत्मान नेपाली मेलो डी स्लोचीता श्वेतांग शंकर प्रतीक्षा काले |
निर्माण कंपनी |
|
वितरक | पेन मरुधर एंटरटेनमेंट |
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
114 मिनट[1] |
देश | भारत |
भाषा | हिंदी |
सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो 2023 की भारतीय हिंदी भाषा की रहस्यमय फिल्म है जो मिखिल मुसले द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान के मैडॉक फिल्म्स के साथ निर्मित है।[2] इसमें निम्रत कौर, राधिका मदन, भाग्यश्री और सुबोध भावे मुख्य भूमिका में हैं।[3] 27 अक्टूबर 2023 को यह फ़िल्म रिलीज़ हुई।[4]
सारांश
[संपादित करें]यह फिल्म सजिनी शिंदे नामक एक महिला की कहानी पर आधारित है जो पुणे के एक प्रतिष्ठित स्कूल में भौतिक विज्ञान की शिक्षिका है। फिल्म की शुरुआत सिंगापुर में एक पार्टी के दृश्य से होती है जहां सजिनी, श्रद्धा और अन्य लोग सजिनी का जन्मदिन मना रहे हैं। नाइट क्लब में पार्टी करने की इच्छा नहीं थी लेकिन अपने मंगेतर सिद्धांत कदम के कहने पर उसने अपने झिझक को दूर कर पार्टी ने शामिल हो गई। पार्टी में ड्रिंक्स पीने के बाद सजिनी नशे ने लगी और उसका वीडियो बना लिया गया जिसे श्रद्धा ने गलती से स्कूल की वेबसाइट पर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया। जब सजिनी का वीडियो वायरल हो गया तब उस समय वह भयावह स्थिति में फंस गई। उसके शहर, स्कूल और गृहनगर अहमदनगर से उसे प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही थी। जब वह भारत लौटी तो नाराज अभिभावकों और समिति के सदस्यों के दबाव से प्रिंसिपल कल्याणई ने उसे स्कूल से निकाल दिया। उसने प्रिंसिपल से अनुरोध किया कि उसे न निकाला जाय लेकिन वह सहमत नहीं हुईं। कहानी आगे बढ़ती है जिसमें सजिनी अपने परिवार और प्रेमी को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए सोशल मीडिया पर एक सुसाइड नोट लिखकर गायब हो जाती है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो (15)". ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन. 26 अक्टूबर 2023. मूल से 26 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 अक्टूबर 2023.
- ↑ "सजनी शिंदे का वायरल वीडियो ट्रेलर: निम्रत कौर ने राधिका मदान की रहस्यमयी मौत की जांच की". हिंदुस्तान टाइम्स. 12 अक्टूबर 2023. मूल से 16 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्टूबर 2023.
- ↑ "'सजिनी शिंदे का...' का ट्रेलर आउट: निम्रत, राधिका ने किया सस्पेंस का वादा". इंडिया टुडे. 12 अक्टूबर 2023. मूल से 18 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्टूबर 2023.
- ↑ "सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो ट्रेलर: निम्रत कौर, राधिका मदान, भाग्यश्री ने एक जबरदस्त थ्रिलर का वादा किया". न्यूज़18. 12 अक्टूबर 2023. मूल से 18 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 अक्टूबर 2023.