सामग्री पर जाएँ

सकुरा हारुनो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
सकुरा हारुनो
नारुतो पात्र
लाल शर्ट और लाल बंदाना पहने गुलाबी बालों वाली एक लड़की
मसाशी किशिसोतो की सकुरा हारुनो
प्रथम प्रकटननारुतो चैप्टर 3: एंटर सासुके! (1999)
निर्मातामसाशी किशिसोतो
वाच्यजापानी
ची नाकामुरा
अंग्रेज़ी
केट हिगिंस
दोरोथी इलियस-फाह्न (रॉक ली और उनके निंजा मित्र)
कहानी में जानकारी
उल्लेखनीय रिश्तेदारकिज़ाशी हारुनो (पिता)
मेबुकी हारुनो (माँ)
सासुके उचिहा (पति)
साराडा उचिहा (बेटी)
इताची उचिहा (देवर, मृत)
निंजागेनिन पार्ट I में
चुनिन पार्ट II में
जोनिन द लास्ट: नारुतो द मूवी में

सकुरा उचिहा (जापानी: 春野 サクラ, मूल नाम: उचिहा सकुरा) (नी हारुनो) मसाशी किशिसोतो की शृंखला नरुतो मंगा और एनिमे का काल्पनिक पात्र है। वह 'कोनोहागाकुरे' (पत्तों के गाँव) की एक महिला निन्जा है और अपनी 'टीम 7' का एक अहम हिस्सा है। इस टीम में उसके साथ नारुतो उज़ुमाकी, सासुके उचिहा और उनके गुरु (सेंसेई) काकाशी हाताके हैं। सकुरा बाद की कहानियों जैसे 'नारुतो: द सेवेंथ होकागे एंड द स्कारलेट स्प्रिंग' (2015) और 'बोरुतो' (2016) में भी नजर आती है। कहानी के अंत में सकुरा की शादी सासुके उचिहा से हो जाती है और वह साराडा उचिहा की माँ बनती है। सकुरा अपनी तेज बुद्धि और घायल निन्जाओं का इलाज करने की अद्भुत क्षमता के लिए जानी जाती है।[1]

सकुरा हारुनो प्रसिद्ध कार्टून (एनिमे) शृंखला 'नारुतो' की एक मुख्य पात्र है। कहानी की शुरुआत सकुरा के बचपन से होती है। वह पढ़ाई में तो बहुत तेज होती है लेकिन लड़ाई-झगड़े में थोड़ी कमजोर होती है। सकुरा गुलाबी बालों वाली लड़की है। वह 'टीम 7' का हिस्सा होती है, जिसमें उसके साथ नारुतो और सासुके भी होते हैं। शुरुआत में सकुरा, सासुके को बहुत पसंद करती थी और उसे लगता था कि नारुतो सिर्फ परेशान करने वाला लड़का है, लेकिन बाद में वे तीनों गहरे मित्र बन जाते हैं। सकुरा को अक्सर लगता था कि वह अपने दोस्तों के मुकाबले कमजोर है और उसे हमेशा दूसरों की मदद की जरूरत पड़ती है। खुद को बदलने के लिए उसने गाँव की सबसे बड़ी डॉक्टर और लीडर 'सुनादे' से ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) ली।

किशिमोतो सकुरा के ज़रिए एक ऐसे पात्र को गढ़ना चाहते थे जो कुछ हद तक परेशान करने वाला हो लेकिन जो नेकनीयत हो।[2] इन तत्वों के बावजूद, किशिमोतो सकुरा को पसंद करता है, क्योंकि उसे लगता है कि उसके व्यक्तित्व के कई लक्षण सभी लोगों में समान हैं, जिससे उसे वास्तविक मानवता का एहसास होता है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. किशिमोतो, मासाशी (2015). Naruto-ナルト- 秘伝・在の書 オフィシャルムービーBook [नारुतो: रहस्यात्मक योजना] (jpn भाषा में). p. 32.{{cite book}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  2. किशिमोतो, मासाशी; ओदाते, रियो; शपियरो, क्योको; रेइड, इआन; वाल, फ़्रांसेस ई. (2007). Uzumaki: the art of Naruto [उज़ुमाकी: नारुतो की कला]. सैन फ़्रांसिस्को, सीट: विज़ मीडिया. p. 140. ISBN 978-1-4215-1407-9.
  3. किशिमोतो, मासाशी (2004). नारुतो. विज़ मीडिया, खंड 3. p. 146. ISBN 1-59116-187-8.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

विकिमीडिया कॉमन्स पर सकुरा हारुनो से सम्बन्धित मीडिया