संस्कृत ब्लॉग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

संस्कृत में इंटरनेट पर चिट्ठे लिखना संभव है। अब संस्कृत भाषा में ब्लॉगिंग करने और पढ़ने के इच्छुक लोग samskrute_blogspot_dot_com पर लॉग ऑन कर वांछित कार्य भी कर सकते हैं।[1] इस जालस्थल के माध्यम से संस्कृत भाषा के विभिन्न श्लोकों को सुन भी सकते हैं। इसके अलावा जो लोग संस्कृत भाषा नहीं जानते, वो इस साइट पर उपलब्ध संस्कृत शब्दकोष उपकरण (डिक्शनरी टूल) का उपयोग करके संस्कृत शब्द का अर्थ आसानी से समझ सकते हैं।

संस्कृत भाषा के नेटवर्क तंत्र का हिस्सा बनने के लिए www.sanskritam.ning.com पर लॉग ऑन कर आरंभ किया जा सकता है। इस समूह के सदस्य शुद्ध संस्कृत का प्रयोग करते हैं। इस जालस्थल के प्रयोग से इस पर उपलब्ध अनुभाग में समाचार भी पढ़ सकते हैं।[1] इसके सिवा संस्कृत के बेहतरीन संगीत का भी आनंद उठा सकते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ब्लॉगिंग करें संस्कृत में". मूल से 12 जुलाई 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2010.

sanskrit blogs' Aggregator संस्कृतवाणी

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]