सामग्री पर जाएँ

संवाविषाणु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संवाविषाणु संक्रमण
रिफ्ट-वैली ज्वर विषाणु से संक्रमित ऊतक
विशेषज्ञता क्षेत्रसंक्रामक रोग

संवाविषाणु अथवा आब्रोवायरस (Arbovirus) सन्धिपाद रोगवाहक द्वारा फैलने वाले विषाणुओं का अनौपचारिक नाम है। आर्बोवायरस शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ शब्द है जिसे विस्तारित रूप से आर्थ्रोपॉड-जनित वायरस है।[1] कभी-कभी टिबो विषाणु (Tibovirus अर्थात् टिक-बोर्न विषाणु) शब्द का उपयोग विशेष रूप से उन विषाणुओं का वर्णन करने के लिए किया जाता है जो टिक्स (ticks) द्वारा फैलते हैं; टिक्स संधिपाद के अंतर्गत आने वाला एक गण है।[2] संवाविषाणु जानवरों (मनुष्यों सहित) और पौधों दोनों को प्रभावित करते हैं।[3] मनुष्य में संवाविषाणु संक्रमण के लक्षण आमतौर पर विषाणु के सम्पर्क में आने के 3 से 15 दिन बाद दिखाई देते हैं और तीन-चार दिनों तक बने रहते हैं। संक्रमण के सबसे आम नैदानिक लक्षणों में बुखार, सिरदर्द और अस्वस्थता शामिल हैं लेकिन इसमें संक्रामक हेमोरेजिक ज्वर सिंड्रोम और मस्तिष्क ज्वर के अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "CDC Information on Arboviral Encephalitides". जनवरी 27, 2007 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2007-02-07.
  2. हुबालेक, ज़ेड॰; रूडोल्फ, आई॰ (2012). "Tick-borne viruses in Europe". पैरासिटोलॉजी रिसर्च. 111 (1): 9–36. डीओआई:10.1007/s00436-012-2910-1. पीएमआईडी 22526290. एस2सीआईडी 18713459.
  3. "Plant arboviruses: major threats to food security". माइक्रोबायोलॉजी सोसाइटी. मूल से से 16 अक्तूबर 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 20 मई 2022.
  4. स्टीफन जे॰ शुएलर; जॉन एच॰ बेकेट; डी॰ स्कॉट गेटिंग्स (2 अप्रैल 2008). "Arbovirus Infection Symptoms". फ्रीएमडी. मूल से से 8 सितम्बर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 जून 2013.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]