संयुक्त राष्ट्र भौगोलिक नाम विशेषज्ञ समूह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
संयुक्त राष्ट्र भौगोलिक नाम विशेषज्ञ समूह के 26वें सत्र के दौरान विशेषज्ञ (2-6 मई 2011, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, वियना )

संयुक्त राष्ट्र भौगोलिक नाम विशेषज्ञ समूह (UNGEGN) संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (ECOSOC) के नौ विशेषज्ञ समूहों में से एक है और भौगोलिक नामों के राष्ट्रीय और अन्तरराष्ट्रीय मानकीकरण से सम्बन्धित है। प्रत्येक पाँच वर्ष में UNGEGN सम्मेलन आयोजित किया जात है। UNGEGN अन्तरराष्ट्रीय दिशानिर्देश भी प्रकाशित करता है।

इतिहास[संपादित करें]

1940 के दशक के अन्त में संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् (ECOSOC) के संयुक्त राष्ट्र कार्टोग्राफिक अनुभाग द्वारा भौगोलिक नामों के मानकीकरण का प्रश्न उठाया गया था। 1950 के दशक और 1959 के ECOSOC प्रस्ताव 715क (XXVII) में चर्चा के पश्चात्, विशेषज्ञों के एक समूह की प्रथम बैठक 1960 में न्यूयॉर्क नगर में बुलाई गई थी। इस समूह ने अनुशंसा की कि भौगोलिक नामों के मानकीकरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन आयोजित किया जाए। 1967 में यह जिनेवा में हुआ, इस पुष्टि के साथ कि राष्ट्रीय मानकीकरण अन्तरराष्ट्रीय मानकीकरण का आधार होना चाहिए।

सन्दर्भ[संपादित करें]

बाह्य कडियाँ[संपादित करें]