सामग्री पर जाएँ

संबित पात्रा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डॉ संबित पात्रा

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
2011

जन्म 13 दिसम्बर 1974 (1974-12-13) (आयु 50)
धनबाद , झारखंड , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
व्यवसाय राजनेता, सर्जन
धर्म हिन्दू

डॉ संबित पात्रा (जन्म 13 दिसम्बर, 1974) एक भारतीय राजनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और ओएनजीसी के पूर्व स्वतंत्र निदेशक हैं।[1] वे पेशे से शल्यचिकित्सक हैं। [2][3] सन् 2006 में इन्होने एक 'स्वराज' नाम से एक एनजीओ स्थापित किया, जिसका उद्देश्य पिछड़े समुदाय जैसे दलितों, वंचितों को स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा और स्वछता में सहायता करना है। यह एनजीओ मुख्य रूप से डॉक्टरों, वकीलों और कुछ पुलिस अधिकारियों का समूह है।

डॉ संबित पात्रा पेशे से सर्जन है और इन्होने 2002 में एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक, उत्कल विश्वविद्यालय से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) किया है। वह 2000 में संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त चिकित्सा सेवा में योग्यता प्राप्त करके एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में हिंदू राव अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया। इन्होने 1997 में वीएसएस मेडिकल कॉलेज बुर्ला संबलपुर विश्वविद्यालय से एम.बी.बी.एस किया है। [4]

डॉ संबित पात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में भाजपा की केंद्रीय समिति में ओडिशा राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं एवं 2010 से अब तक भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। डॉ संबित पात्रा को उनकी प्रभावी व्यक्तित्व कौशल और विचारों की स्पष्टता के लिए सराहना की जाती है। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान ये भाजपा दिल्ली के चेहरे के रूप में उभरे और इन्होने लोकसभा चुनावों पर राष्ट्रीय मिडिया द्वारा आयोजित वाद-विवाद में जनता का विचार बीजेपी के पक्ष में करने में एक निर्णायक भूमिका निभाया। [5]

सामाजिक जीवन

[संपादित करें]

अधिक समय से, एक अथक एवं उत्साही सामजिक कार्यकर्ता है। और समाज के आम वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। डॉ संबित पात्रा स्वराज नामक गैर सरकारी संगठन के संस्थापक हैं, जो पूरे भारत से कुछ डॉक्टरों और पुलिसकर्मीयों का समूह है, यह गैरसरकारी संगठन दलितों के उत्थापन के लिए कार्य करता है। इन्होने दिल्ली सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण-पत्र में "चमार", "हरिजन" आदि, शब्दों को हटाने में केंद्रीय भूमिका निभायी थी। [6]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. https://www.jansatta.com/national/bjps-sambit-patra-to-join-ongc-board/445398/
  2. "India-Pakistan relations: Is Abdul Basit not rising to occasion responsible for rising differences?". News Oneindia. 11 October 2014. Archived from the original on 12 अक्तूबर 2014. Retrieved 11 October 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  3. "Dr Sambit Patra Swaraj,Spokesperson Delhi BJP participates in Media Debate on L K Advanis Yatra". First Post. Archived from the original on 29 अप्रैल 2015. Retrieved 11 October 2014.
  4. "S.C.B. Medical College, Cuttack". nic.in. Archived from the original on 20 अक्तूबर 2014. Retrieved 11 October 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. "National Office Bearers". bjp.org. Archived from the original on 22 अक्तूबर 2014. Retrieved 11 October 2014. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  6. "A 'shot' of confidence to dalits". डेक्कन हेराल्ड. 27 March 2010. Archived from the original on 17 अक्तूबर 2014. Retrieved 11 October 2014. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)