संगीत उद्योग


संगीत उद्योग (music industry) उन व्यक्तियों और संगठनों को कहा जाता है जो गीत लेखन, संगीत रचना, गीतों को रिकॉर्ड करना और बेचना, संगीत कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर पैसा कमाना शामिल है। साथ ही ऐसे संगठन जो संगीतकारों की सहायता, प्रशिक्षण, प्रस्तुतियाँ और आपूर्ति करते हैं, उन्हें भी इसी उद्योग का हिस्सा माना जाता है। इस उद्योग में शामिल लोगों में गीतकार और संगीत रचयिता वो होते हैं जो गीत लिखते हैं और उनका संगीत तैयार करते हैं; गायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक और बैंडवादक वो होते हैं जो संगीत की प्रस्तुति देते हैं; रिकॉर्ड लेबल, संगीत प्रकाशक, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, रिकार्ड निर्माता, संगीत निर्माता, ध्वनि अभियंता, खुदरा और डिजिटल संगीत स्टोर तथा प्रस्तुति अधिकार संगठन वो होते हैं जो संगीत का विपणन करते हैं; इसके अलावा बुकिंग दलाल, प्रसारक, संगीत स्थल, आदि संगीत कार्यक्रमों को व्यवस्थित करने और बेचने में मदद करते हैं।
21वीं सदी के पहले दशकों में संगीत उद्योग में इंटरनेट के कारण व्यापक बदलाव हुआ और यह व्यापक डिजिटल वितरण के साथ संगीत के अवैध फाइल साझाकरण और ऑनलाइन संगीत स्टोर के रूप में फैल गया। इस परिवर्तन के साथ संगीत की कुल बिक्री आरम्भ हो गयी। 2000 के साथ के बाद से रिकॉर्ड किये गीतों की बिक्री में काफी गिरावट आ गयी।[1][2] इसके साथ ही लाइव संगीत का महत्त्व बढ़ गया।[3] 2011 में विश्व का सबसे बड़ा रिकॉर्ड करने वाले संगीत संगठन अब एक डिजिटल इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म बन गए हैं जो कंप्यूटर कंपनी द्वारा संचालित होते हैं, इसके उदाहरणों में एप्पल इंक॰ का आईट्यून्स स्टोर शामिल है।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "The Music Industry". The Economist. October 15, 2008. मूल से June 29, 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि December 2, 2008.
- ↑ Goldman, David (February 3, 2010). "Music's lost decade: Sales cut in half". CNN Money. मूल से June 27, 2020 को पुरालेखित.
- ↑ Seabrook, John (August 10, 2009). "The Price of the Ticket". द न्यूयॉर्कर. Annals of Entertainment. पृ॰ 34. मूल से October 21, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 20, 2020.
- ↑ "Mobile World Congress 2011". dailywireless.org. February 14, 2011. मूल से October 21, 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि February 28, 2011.
Amazon is now the world's biggest book retailer. Apple, the world's largest music retailer.