संगक
दिखावट
| संगक | |
|---|---|
|
| |
| उद्भव | |
| वैकल्पिक नाम | नान-ए-संगक |
| संबंधित देश |
|
| देश का क्षेत्र | ख़ुरासान |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री | आटा, ख़मीर, तिल |
| लगभग कॅलोरीप्रति परोस | 75 |
संगक (फ़ारसी: سنگک) साबुत गेहूँ से बनी एक त्रिकोणीय प्रकार की ईरानी रोटी है।[1] यह ईरान की राष्ट्रीय रोटी है।
नामव्युत्पत्ति
[संपादित करें]फ़ारसी भाषा में संगक का अर्थ है "कंकड़", क्योंकि इसे कई कंकड़ो के ऊपर सेंका जाता है।
इतिहास
[संपादित करें]संगक ईरानी सेना की एतिहासिक रोटी थी। इसे पहले 11वीं शताब्दी ई. में उल्लेख किया गया था। प्रत्येक सैनिक शिविर में कंकड़ लाते थे, जिन पर संगक सेंका जाता था। रोटी को फिर मेमने के कबाब के साथ खाया जाता था।
संगक अज़रबैजान में भी ख्यात था, किन्तु 1920 के सोवियत क़ब्ज़े के बाद, इसकी लोकप्रियता घटी।[2] इसका कारण है कि सोवियत लोग रोटियों का औद्योगिक उत्पाद करते थें, जो संगक के लिए उचित नहीं था।[3]
गैलरी
[संपादित करें]- चूल्हे के अंदर संगक।
- दीवार पर लटके हुए संगक।
- संगक का बनाना।
- कंकड़ पर सेंके हुए संगक।
- संगक का ठंडा करना।
- पारंपरिक ईरानी भोजन के साथ संगक।
- संगक पर पनीर, सब्ज़ी और अख़रोट: एक साधारण ईरानी नाश्ता।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Caballero, Benjamin; Finglas, Paul M.; Toldrá, Fidel, eds. (2015). Encyclopedia of Food and Health (Vol. 1). Academic Press. p. 727. ISBN 978-0123849533.
- ↑ "Bread - Chorak". Azerbaijan International. अभिगमन तिथि: 2016-03-26.
- ↑ "Bread - Chorak". Azerbaijan International. अभिगमन तिथि: 2016-03-26.