सामग्री पर जाएँ

श्वेत-श्याम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रोटीफल के पौधे का एक श्वेत-श्याम छायाचित्र, लगभग १८७०।

श्वेत-श्याम (अंग्रेज़ी: Black and white) छवियाँ काले और श्वेत (सफ़ेद) रंगों को मिलाकर धूसर रंगों की एक ऐसी श्रेणी उत्पन्न करती हैं, जिनमें कोई वर्ण नहीं होता, केवल प्रकाश की विभिन्न मात्राएँ होती हैं। तकनीकी संदर्भों में इसे धूसर मापक्रम (ग्रे-स्केल) कहा जाता है।

विभिन्न दृश्य माध्यमों का इतिहास श्वेत-श्याम से आरम्भ हुआ था। जैसे-जैसे प्रविधि में सुधार हुआ, येह माध्यम रंगीन रूप में परिवर्तित होते गए। फिर भी इस नियम के कुछ अपवाद हैं, जैसे श्वेत-श्याम ललित कला छायाचित्रण, अनेक चलचित्र।

उन्नीसवीं सदी के उत्तरार्द्ध से लेकर बीसवीं सदी के मध्य तक के प्रारम्भिक छायाचित्र प्रायः श्वेत-श्याम में विकसित किए जाते थे। उस समय उपलब्ध चलचित्रों की सीमाओं के कारण सेपिया के विकल्प के रूप में श्वेत-श्याम का प्रयोग किया जाता था। श्वेत-श्याम प्रारम्भिक दूरदर्शन प्रसारणों में भी प्रमुख था, जहाँ स्क्रीन के भीतर एकवर्णीय फ़ॉस्फ़र्स की तीव्रता को बदलकर चित्र प्रदर्शित किए जाते थे, यह रंगीन प्रसारणों के १९५० के दशक में आगमन से पहले की बात है।

आज भी आधुनिक कला के कुछ क्षेत्रों में श्वेत-श्याम का प्रयोग किया जाता है, या तो शैलीगत कारणों से या किसी ऐतिहासिक रचना अथवा परिवेश की अनुभूति कराने हेतु।

मैकडॉनल्ड झील, ग्लेशियर राष्ट्रीय उद्यान, मोंटाना, अन्सेल ऐडम्स द्वारा, १९३३ से १९४२ के बीच ली गई।

समकालीन प्रयोग

[संपादित करें]

१९६० के दशक के उत्तरार्द्ध से मुख्यधारा की बहुत कम चलचित्रों श्वेत-श्याम में बनाई गई हैं। इसके पीछे प्रायः व्यावसायिक कारण होते हैं, क्योंकि रंगहीन चलचित्रों को दूरदर्शन प्रसारण हेतु बेचना कठिन होता है।[1]

संगणन एवं अभिकलन शब्दावली में 'श्वेत-श्याम' कभी-कभी उस द्वैतीय छवि को संदर्भित करने हेतु प्रयोग किया जाता है जिसमें केवल शुद्ध काले और शुद्ध श्वेत पिक्सल होते हैं। जबकि सामान्यतः जिस छवि को श्वेत-श्याम कहा जाता है, अर्थात् जिसमें धूसर रंगों की विविध छायाएँ होती हैं, उसे इस सन्दर्भ में धूसर मापक्रम कहा जाता है।[2]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ Robertson, Patrick (2001). Film Facts, Billboard Books, p. 167. ISBN 9780823079438
  2. ↑ Renner, Honey (2011). Fifty Shades of Greyscale: A History of Greyscale Cinema, p. 13. Knob Publishers, Nice.