सामग्री पर जाएँ

श्रेण्य एथेंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
431 ईसा पूर्व की स्थिति पेलोपोनेसियन युद्ध से पहले, डेलियन लीग (एथेनियन साम्राज्य) को पीले रंग में दिखाया गया है और एथेनियन क्षेत्र को लाल रंग में दिखाया गया है।

एथेंस शहर प्राचीन यूनान के श्रेण्य काल (480-323 ईसा पूर्व) के दौरान यूनान के एटिका में स्थित इसी नाम के उल्लेखनीय पोलिस (नगर-राज्य) का प्रमुख शहरी केंद्र था। इसने स्पार्टा और पेलोपोनेसियन लीग के खिलाफ पेलोपोनेसियन युद्ध में डेलियन लीग का नेतृत्व किया। एथेंस में लोकतंत्र की स्थापना 508 ई॰पू॰ में इसागोरस के अत्याचार के बाद क्लीस्थेनेस के शासन में हुई। एथेनियन आधिपत्य का चरम 440 से 430 ई॰पू॰ के बीच हुआ जिसे पेरिक्लीज़ युग के नाम से जाना जाता है।

श्रेण्य काल में एथेंस कला, शिक्षा और दर्शन का केंद्र के साथ-साथ सुकरात, प्लेटो, अरस्तू, पेरिकल्स, अरस्तूफेन्स, सोफोकल्स और प्राचीन दुनिया के कई अन्य प्रमुख दार्शनिकों, लेखकों और राजनेताओं का जन्मस्थान भी था।[1][2]

पेइसिस्ट्रेटस के पुत्र हिप्पियास ने 527 ई. में पेइसिस्ट्रेटस की मृत्यु के बाद अपने भाई हिप्पार्कस के साथ मिलकर एथेंस पर शासन किया। लगभग 514 ई. में हिप्पार्कस की हत्या के बाद हिप्पियास ने एकछत्र शासन संभाला तथा अपने भाई की मृत्यु के पश्चात् वह एक बुरा नेता बन गया जिसे लोग नापसंद करने लगे। हिप्पियास ने 700 एथेनियन कुलीन परिवारों को निर्वासित कर दिया जिनमें क्लीस्थेनेस का परिवार अल्केमेओनिड्स भी शामिल था।

एथेंस को व्यापक रूप से पश्चिमी संस्कृति का उद्गम स्थल तथा लोकतंत्र का जन्मस्थान कहा जाता है जिसका मुख्य कारण पांचवीं और चौथी शताब्दी ईसा पूर्व के दौरान तत्कालीन ज्ञात यूरोपीय महाद्वीप के बाकी हिस्सों पर इसकी सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का प्रभाव है।[3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Plato's Academy". web.archive.org. 21 मार्च 2007. मूल से पुरालेखन की तिथि: 21 मार्च 2007. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2025.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  2. "Ferdinand Magellan - World History Encyclopedia". web.archive.org. 30 अप्रैल 2024. मूल से पुरालेखन की तिथि: 30 अप्रैल 2024. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2025.{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)
  3. "Ancient Greece - MSN Encarta". web.archive.org. 28 अक्टूबर 2009. मूल से से 28 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 जनवरी 2025.