श्रीलंका का उच्चायोग, नई दिल्ली
श्रीलंका का उच्चायोग, नई दिल्ली | |
---|---|
पता | 27, कौटिल्य मार्ग, राजनयिक परिक्षेत्र, चाणक्यपुरी, नई दिल्ली, दिल्ली 110021 |
निर्देशक | 28°36′11″N 77°11′32″E / 28.6030008°N 77.1921834°E |
उच्चायुक्त | मिलिंदा मोरगोदा |
जालस्थल | औपचारिक जालस्थल |
श्रीलंका का नई दिल्ली में उच्चायोग भारत के लिए राजनयिक मिशन है।[1] वर्तमान राजदूत मिलिंदा मोरगोदा हैं।[2]
वर्तमान में, श्रीलंका मुंबई में महावाणिज्य दूतावास[3] और चेन्नई में उप उच्चायोग[4] भी स्थापित किए हुए है।
इतिहास
[संपादित करें]1942 में श्रीलंका (तब "सीलोन") ने नई दिल्ली में एक प्रतिनिधि कार्यालय प्रारंभ किया, जिसे भारत के स्वतंत्रता के बाद दोबारा स्तापित कर, उच्चायोग में तब्दील किया गया। सर डी बी जयतिलके भारत में सीलोन के पहले प्रतिनिधि थे। हालांकि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध आधिकारिक तौर पर 1948 से प्रारंभ हुए, लेकिन एक प्रतिनिधि कार्यालय 1942 से ही मौजूद था। 1953 में प्रतिनिधि कार्यालय को सम्पूर्ण रूप से उच्चायोग मे बदल दिया। उस समय, इमारत इंडोनेशिया और चीन के दूतावासों के बीच थी।[5]
वर्तमान में, उच्चायोग चनक्यपुरी के कौटिल्य मार्ग के 3.917 एकड़ जमीन पर स्थित है।[5]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Welcome to Sri Lankan High Commission in New Delhi, India". Retrieved 3 अगस्त 2023.
- ↑ "High Commissioner - Sri Lankan High Commission, New Delhi". Retrieved 3 अगस्त 2023.
- ↑ "Welcome to Sri Lankan Consulate General in Mumbai, India". Retrieved 3 अगस्त 2023.
- ↑ "Welcome to Sri Lankan Deputy High Commission in Chennai, India". Retrieved 3 अगस्त 2023.
- ↑ अ आ "History and Present - Sri Lankan High Commission, New Delhi". Retrieved 3 अगस्त 2023.