श्रीराम चौहान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
श्रीराम चौहान

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
मार्च 2022
पूर्वा धिकारी संत प्रसाद
चुनाव-क्षेत्र खजानी विधानसभा क्षेत्र

पद बहाल
21 अगस्त 2019 – 2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पद बहाल
मार्च 2017 – मार्च 2022
पूर्वा धिकारी अलगू प्रसाद चौहान
उत्तरा धिकारी गणेश चंद्र
चुनाव-क्षेत्र धनघटा विधानसभा क्षेत्र

राज्य के मामलों के मंत्री
पद बहाल
1999–2001
प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी

पद बहाल
अक्टूबर 1999 – मई 2004
उत्तरा धिकारी लाल मानी प्रसाद
पद बहाल
फरवरी 1998 – अक्टूबर 1999
पद बहाल
मई 1996 – फरवरी 1998
पूर्वा धिकारी श्याम लाल कमल
चुनाव-क्षेत्र बस्ती लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

जन्म 20 सितम्बर 1953 (1953-09-20) (आयु 70)
खलीलाबाद, उत्तर प्रदेश , भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी गईंदा देवी (वि॰ 1971)
बच्चे 3
निवास बरही तोला संत कबीर नगर जिला, उत्तर प्रदेश
शैक्षिक सम्बद्धता भूगोल में एम॰ए॰
व्यवसाय एमएलऐ
पेशा
  • राजनीतिज्ञ
  • कृषक
[1]

श्रीराम चौहान (जन्म 20 सितंबर 1953) एक भारतीय राजनेता और 18वीं उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं जो खजनी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वे 1999 में राज्य मंत्री, संसदीय कार्य और 1999 से 2001 तक तीसरे वाजपेयी मंत्रालय में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री रहे चुके है।[2] वह उत्तर प्रदेश में बस्ती से 13 वीं लोकसभा के लिए सांसद चुने गए थे। 1975 में उन्हें आपातकाल में कैद किया गया था।[1][2]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

चौहान का जन्म 20 सितंबर 1953 को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले (अब संत कबीर नगर जिला में) के खलीलाबाद शहर में राम नरेश और केशरी देवी के यहाँ हुआ था। वह पोस्ट-ग्रेजुएट हैं और किसान स्नाटककोटर महाविद्यालय, बस्ती में पढ़े थे। चौहान ने अक्टूबर 1971 में गैंदा देवी से शादी की, जिनसे उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह पेशे से एक कृषक हैं।[2]

राजनीतिक करियर[संपादित करें]

चौहान 17वीं उत्तर प्रदेश की विधान सभा के सदस्य रह चुके हैं। 2017 से, उन्होंने धनघटा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं। वह तीन बार बस्ती(लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) से पूर्व सांसद रह चुके हैं।

2017 के चुनावों में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अलगू प्रसाद को 16,909 मतों के अंतर से हराया था।[3]

उन्हें 21 अगस्त 2019 को योगी आदित्यनाथ मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) नियुक्त किया गया है।[4]

2022 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में, चौहान ने खजनी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की रूपवती बेलदार को 37,101 मतों से हराया।[5]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Candidate affidavit". My Neta. my neta.info. अभिगमन तिथि 28 March 2022.
  2. "Biographical Sketch, Member of Parliament: CHAUHAN, SHRI SRIRAM". मूल से 4 October 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 19 January 2013.
  3. "Dhanghata Election Results 2017". www.elections.in. अभिगमन तिथि 24 November 2018.
  4. "In First Cabinet Expansion, UP CM Yogi Adityanath Inducts 18 Ministers, Promotes 5". News18 (अंग्रेज़ी में). 21 August 2019. अभिगमन तिथि 28 March 2022.
  5. "UP polls: Yogi Adityanath wins Gorakhpur Urban seat by over 1 lakh votes, BJP makes clean sweep in district". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 11 March 2022. अभिगमन तिथि 28 March 2022.