श्याम सरन नेगी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से


श्याम सरन नेगी, (जन्म:1 जुलाई 1917 - मृत्यु:5 नवम्बर 2022) कल्पा, हिमाचल प्रदेश में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं जिन्होंने 1951 में हुए स्वतंत्र भारत के पहले आम चुनाव में सबसे पहला मतदान किया। [1][2] 1947 में ब्रिटिश राज के अंत के बाद देश के पहले चुनाव हालांकि फरवरी 1952 में हुए, किंतु सर्दी के मौसम में भारी बर्फबारी की संभावनाओं के कारण हिमाचल प्रदेश के निवासियों को पांच महीने पहले ही वोट करने के लिए का मौका दिया गया।[3] नेगी ने 1951 के बाद से हर आम चुनाव में मतदान किया है, और उन्हें भारत के सबसे पुराने मतदाता के रूप में माना जा रहा है। श्याम सरन ने एक हिंदी फिल्म सनम रे में एक विशेष उपस्थिति भी दर्ज कराई।[4]

सम्मान[संपादित करें]

2010 में, चुनाव आयोग के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर तत्कालीन मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने नेगी के गांव का दौरा किया और उन्हें मतदान करने के प्रचार अभियान का दूत घोषित किया।[5]

2014 में, गूगल इंडिया ने एक सार्वजनिक सेवा उद्घोषणा के रूप में एक वीडियो बनाया जिसमें नेगी ने पहले चुनाव में अपनी भागीदारी के बारे में बताया व दर्शकों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया।[6]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Independent India's first voter: 100 and ailing, keen to vote in 2019". मूल से 3 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2017.
  2. "India's first voter Shyam Saran Negi casts his vote at Kalpa". मूल से 7 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2017.
  3. India's first voter in Himachal Pradesh Archived 2017-07-06 at the वेबैक मशीन, by Gautam Dhmeer, in the Deccan Herald; published 30 October 2012; retrieved 7 April 2014
  4. "India's first voter Shyam Saran Negi set for acting debut in Bollywood". मूल से 23 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 अक्तूबर 2017.
  5. "Chawla meets independent India’s first voter - The Hindu". thehindu.com. मूल से 29 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2014-04-05.
  6. India's first voter beats Amitabh in virtual world Archived 2014-04-08 at the वेबैक मशीन, by Naresh K Thakur, in the Hindustan Times; published 26 March 2014; retrieved 7 April 2014

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]