सामग्री पर जाएँ

शैम्पेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शैम्पेन का एक गिलास जिसमें वाइन की विशिष्ट बुलबुले दिखाई दे रही हैं

शैम्पेन (फ़्रांसीसी: Champagne; उच्चारण: /ʃæmˈpeɪn/) एक स्पार्कलिंग वाइन है जिसका उद्गम और उत्पादन फ़्रांस के शैम्पेन वाइन क्षेत्र में विशिष्ट "एपेलेशन" नियमों के तहत होता है। इन नियमों में शामिल हैं:[1]

  • विशेष बागवानी पद्धतियाँ,
  • अंगूरों का केवल निर्धारित स्थानों से प्राप्त किया जाना,
  • विशिष्ट अंगूर-दबाने की विधियाँ, तथा
  • कार्बोनेशन (कार्बन डाइऑक्साइड उत्पादन) हेतु बोतल में द्वितीय किण्वन।

लगभग समस्त शैम्पेन उत्पादन हेतु पिनो नुआर (Pinot Noir), पिनो म्यूनियर (Pinot Meunier) और शार्डोने (Chardonnay) अंगूरों का प्रयोग होता है। साथ ही, अल्प मात्रा में पिनो ब्लॉ (Pinot Blanc), पिनो ग्रि (Pinot Gris; स्थानीय नाम: फ़्रोमोंटो), अर्बेन (Arbane) और पेटित मेस्लियर (Petit Meslier) का भी उपयोग किया जाता है।

१७वीं, १८वीं और १९वीं शताब्दी में शैम्पेन राजपरिवारों से जुड़ गया। प्रमुख निर्माताओं ने अपने उत्पादों को विज्ञापन और पैकेजिंग के माध्यम से कुलीन वर्ग और राजशाही से संबद्ध करने का प्रयास किया, जिससे उभरते मध्यम वर्ग में इसकी लोकप्रियता बढ़ी।[2]

  1. J. Robinson, ed. (2006). The Oxford Companion to Wine (Third ed.). Oxford University Press. pp. 150–153. ISBN 0-19-860990-6.
  2. J. Robinson, ed. (2006). The Oxford Companion to Wine (Third ed.). Oxford University Press. pp. 150–153. ISBN 0-19-860990-6.