शेयरवेयर

शेयरवेयर (अंग्रेज़ी: Shareware) एक प्रकार का अमुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर है, जिसे मालिक द्वारा परीक्षण उपयोग के लिए कम दाम या मुफ़्त में साझा किया जाता है। अक्सर इसमें सीमित कार्यक्षमता या अपूर्ण दस्तावेज़ होते हैं, जब तक कि सदस्य मालिक को पैसे नहीं देते। शेयरवेयर को अक्सर किसी वेबसाइट से डाउनलोड किया जाता है। शेयरवेयर फ़्रीवेयर, जिसमें सारी सामग्रियाँ मुफ़्त हैं, लेकिन स्रोत कोड अनुपलब्ध है; मुफ़्त और मुक्त स्रोत सॉफ़्टवेयर, जिसमें स्रोत कोड उपलब्ध है, से अलग है।
कई प्रकार के शेयरवेयर होते हैं, जो राजस्व उत्पन्न करते हैं। कुछ निजी उपयोग के लिए होते हैं, और वाणिज्य उपयोग के लिए लाइसेंस आवश्यक है। सॉफ्टवेयर अपने आप में समय-सीमित होता है, या सदस्य को याद दिलाता है कि भुगतान की सराहना की जाएगी।
शेयरवेयर के प्रकार
[संपादित करें]ट्रायलवेयर
[संपादित करें]ट्रायलवेयर या डेमोवेयर एक ऐसा प्रोग्राम होता है, जिसका प्रयोग केवल कुछ समय या कुछ सीमा तक किया जा सकता है।[1] परीक्षण अवधि समाप्त होने तक सदस्य सारी विशेषताओं का प्रयोग कर सकते हैं, जिसके बाद प्रोग्राम की विशेषताएँ घट जाती है। WinRAR को असीमित ट्रायलवेयर कहा जाता है, जिसमें परीक्षण अवधि के बाद भी सारी विशेषताएँ उपलब्ध हैं।[2]
ट्रायलवेयर सदस्यों को प्रोग्राम ख़रीदने से पहले उनका प्रयोग करने का अवसर देता है। उद्योग अनुसंधान संगठन सॉफ़्टलेटर के अनुसार, सर्वेक्षण की गई 66% ऑनलाइन कंपनियों में 25% या उससे कम की फ्री-ट्रायल-टू-पेइंग-ग्राहक परिवर्तन दर थी।
संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ Alvarez, Julian; Michaud, Laurent (July 2008). Serious Games: Advergaming, edugaming, training and more (PDF). IDATE. p. 45. ISBN 978-2-84822-169-4. मूल से (PDF) से March 20, 2022 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2022-06-04.
- ↑ "Feeling guilty about using WinRAR for free for decades? Buy the official WinRAR bag". TweakTown (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). February 11, 2025. अभिगमन तिथि: 2026-06-10.