सामग्री पर जाएँ

शेम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शेम

गियोम रुये द्वारा चित्र (1553)
बच्चे एलाम
अश्शूर
अर्पक्षद
लूद
अराम
संबंधी हाम और येपेत (भाई)
शेम, हाम और येपेत, जेम्स टिसो द्वारा चित्र, ल॰ 1900। शेम बाई ओर हैं।

शेम (बाइबिली इब्रानी: שֵׁם, प्राचीन यूनानी: Σήμ, अरबी: سَام) बाइबिल में नूह का एक पुत्र है।

शेम के पुत्र एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम थे। यहूदियों, ईसाइयों और मुसलमानों के कुलपति इब्राहीम अर्पक्षद का वंशज है।

मध्यकालीन एवं प्रारंभिक आधुनिक यूरोप में, शेम को एशिया के लोगों का पूर्वज माना जाता था,[1][2][3] और "सामी" वासिनाम उसके नाम से व्युत्पन्न है।[4]

इस्लाम में, शेम नूह का पुत्र होता है, और कुछ परंपराओं में नूह के बाद नबी भी होता है।[5]

बाइबिल में

[संपादित करें]

उत्पत्ति 10

[संपादित करें]

उत्पत्ति 10:21 के अनुसार, शेम येपेत का बड़ा भाई है।

उत्पत्ति 10:22–31 कहता है:

शेम के पुत्र : एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम हुए। अराम के पुत्र : ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए। और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया। और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बँट गई, और उसके भाई का नाम योक्‍तान था। और योक्‍तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह, यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला, ओबाल, अबीमाएल, शबा, ओपीर, हवीला और योबाब को जन्म दिया : ये ही सब योक्‍तान के पुत्र हुए। इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा, जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ। शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए।[6]

उत्पत्ति 11

[संपादित करें]

उत्पत्ति 11:10 में लिखा गया है कि बाढ़ के दो वर्ष बाद, शेम ने 100 वर्ष की आयु में अर्पक्षद को जन्म दिया, और वह 500 वर्ष और जीया, जिस प्रकार उसकी कुल अवस्था 600 वर्ष थी।

उत्पत्ति 11:10–27 कहता है:

शेम की वंशावली यह है। जल–प्रलय के दो वर्ष पश्‍चात् जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उससे अर्पक्षद का जन्म हुआ; और अर्पक्षद के जन्म के पश्‍चात् शेम पाँच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उससे शेलह का जन्म हुआ; और शेलह के जन्म के पश्‍चात् अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब शेलह तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा एबेर का जन्म हुआ; और एबेर के जन्म के पश्‍चात् शेलह चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब एबेर चौंतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा पेलेग का जन्म हुआ; और पेलेग के जन्म के पश्‍चात् एबेर चार सौ तीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब पेलेग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा रू का जन्म हुआ; और रू के जन्म के पश्‍चात् पेलेग दो सौ नौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब रू बत्तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा सरूग का जन्म हुआ; और सरूग के जन्म के पश्‍चात् रू दो सौ सात वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब सरूग तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा नाहोर का जन्म हुआ; और नाहोर के जन्म के पश्‍चात् सरूग दो सौ वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ; और तेरह के जन्म के पश्‍चात् नाहोर एक सौ उन्नीस वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियाँ उत्पन्न हुईं। जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम और नाहोर और हारान उत्पन्न हुए। तेरह की वंशावली यह है। तेरह से अब्राम, नाहोर और हारान का जन्म हुआ; और हारान से लूत का जन्म हुआ।[7]

गत यहूदी स्रोतों में

[संपादित करें]

यहूदी इतिहासकार जोसेफ़स ने कहा कि शेम के पाँच बेटे एलाम, असीरिया, कसद, लीडिया और लेवंट देशों के मूलपुरुष थे।[8]

कुछ यहूदी परंपराओं में शेम को शालेम का राजा मेल्कीसेदेक माना जाता है, जिससे इब्राहीम सिद्दीम के युद्ध के बाद मिलता है।[9]

नए नियम में

[संपादित करें]

लूक़ा के सुसमाचार में शेम यीशु की वंशावली में शामिल है।[10] मत्ती के सुसमाचार में यीशु की वंशावली इब्राहीम से शुरू होती है, इसलिए शेम का नाम नहीं दिया गया है।

वंशावली

[संपादित करें]
शेम
एलामअश्शूरअर्पक्षदलूदअराम
शेलहऊसहूलगेतेरमश
एबेर
पेलेगयोक्तान
रू
अल्मोदाद
शेलेप
हसर्मावेत
येरह
यदोरवाम
ऊज़ाल
दिक्ला
ओबाल
अबीमाएल
शबा
ओपीर
हवीला
योबाब
सरूग
नाहोर
तेरह
इब्राहीमसारानाहोरहारान
  1. Reynolds, Susan (October 1983). "Medieval Origines Gentium and the Community of the Realm". History. 68 (224). Chichester, West Sussex: Wiley-Blackwell: 375–390. डीओआई:10.1111/j.1468-229X.1983.tb02193.x. जेस्टोर 24417596.
  2. Javakhishvili, Ivane (1950), Historical-Ethnological problems of Georgia, the Caucasus and the Near East. Tbilisi, pp. 130–135 (in Georgian).
  3. Kidd, Colin (2004) [1999]. British Identities Before Nationalism: Ethnicity and Nationhood in the Atlantic World, 1600-1800. Cambridge: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस. pp. 28–31. ISBN 0-521-62403-7.
  4. "Who Are the Semites?".
  5. Scott B. Noegel and Brannon M. Wheeler (2002). "Shem", in the Historical Dictionary of Prophets in Islam and Judaism. p. 301
  6. "उत्पत्ति 10:22–31". YouVersion.
  7. "उत्पत्ति 11:10–27". YouVersion.
  8. Flavius Josephus, Antiquities of the Jews, trans. William Whiston (University of Cambridge, 1737): book 1, ch. 6, v. 4; online at https://penelope.uchicago.edu/josephus/ant-1.html
  9. Rubin, Mordechai "Who Was Melchizadek King of Salem? online at https://www.chabad.org/library/article_cdo/aid/1326593/jewish/Who-Was-Melchizedek-King-of-Salem.htm
  10. "लूक़ा 3:36". WordProject.