शृंग पुच्छ
दिखावट

शृंग पुच्छ एक हिमानी अपरदन से निर्मित स्थलरूप है, जिसे अंग्रेज़ी में क्रेग एंड टेल (Crag and Tail) कहा जाता है।[1]
निर्माण प्रक्रिया
[संपादित करें]जब हिमानी (हिमनद) किसी क्षेत्र से होकर गुजरती है और उसके मार्ग में बेसाल्ट या अन्य कठोर चट्टान आ जाती है, तो वह उस कठोर भाग का अपरदन आसानी से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप वह चट्टान एक ऊँचे, खड़े भाग के रूप में बनी रहती है, जिसे शृंग (crag) कहा जाता है।
इसके विपरीत, उस कठोर चट्टान के पीछे की ओर स्थित कोमल चट्टान का अपरदन अपेक्षाकृत कम होता है, क्योंकि वह कठोर शृंग द्वारा संरक्षित रहती है। इस कारण वहाँ एक लंबा, मंद ढाल वाला भाग विकसित हो जाता है, जिसे पुच्छ (tail) कहा जाता है।
विशेषताएँ
[संपादित करें]- शृंग भाग खड़ा और तीव्र ढाल वाला होता है।
- पुच्छ भाग लंबा, मंद ढाल वाला और दूर तक फैला होता है।
- यह स्थलरूप सामान्यतः हिमानी अपरदन वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।
उदाहरण
[संपादित करें]स्कॉटलैंड का Abbey Craig एक प्रसिद्ध शृंग पुच्छ स्थलरूप है, जिसके ऊपर Wallace Monument स्थित है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "इण्डिया वाटर पोर्टल पर शब्दावली". मूल से से 6 मार्च 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 28 जून 2014.
यह भी देखें
[संपादित करें]| यह भूगोल से सम्बंधित लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |