सामग्री पर जाएँ

शुभेंदु अधिकारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(शुभेन्दु अधिकारी से अनुप्रेषित)
शुभेंदु अधिकारी
शुभेन्दु अधिकरी (६ मार्च २०२४ का चित्र)

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
9 मई 2026
पूर्वा धिकारी ममता बनर्जी

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
5 मई 2026
पूर्वा धिकारी ममता बनर्जी
चुनाव-क्षेत्र भवानीपुर

पद बहाल
20092016
पूर्वा धिकारी लक्ष्मण चंद्र सेठ
उत्तरा धिकारी दिब्येंदु अधिकारी
चुनाव-क्षेत्र तमलुक

जन्म 15 दिसम्बर 1970 ( 1970-12-15) (आयु 55)
काँथि, पश्चिम बंगाल, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
अन्य राजनीतिक
संबद्धताऐं
* भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (1995-1998)
निवास काँथि, पश्चिम बंगाल
शैक्षिक सम्बद्धता एम.ए, बी.ए.
पेशा राजनीतिज्ञ
हस्ताक्षर

शुभेंदु अधिकारी एक भारतीय राजनेता हैं। 9 मई 2026 से पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री हैं।[1] वे भारत की 15वीं और 16वीं लोकसभा में सांसद थे। इसके बाद वे ममता बनर्जी की सरकार में मन्त्री भी रहे। किन्तु मार्च-अप्रैल सन 2021 के पश्चिमी बंगाल विधानसभा चुनाव में वे नन्दीग्राम (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) प्रत्याशी थे जहाँ उन्होंने तत्कालीन मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी को पराजित कर दिया था। 2014 के चुनावों में इन्होंने पश्चिम बंगाल की तमलुक सीट से सर्वभारतीय तृणमूल कांग्रेस की ओर से भाग लिया था।[2]

2021 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव

[संपादित करें]

उन्होंने 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र से पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 1,956 मतों के अंतर से पराजित किया।[3] ममता बनर्जी ने इस परिणाम के विरुद्ध कोलकाता उच्च न्यायालय में एक चुनाव याचिका दायर की थी।

10 मई 2021 को, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल का नेता घोषित किया।[4]

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. अनुपम मिश्रा. "बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और जगह तय, 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ लेंगे बीजेपी के CM". आजतक. अभिगमन तिथि: 6 मई 2026.
  2. "भारतीय चुनाव आयोग की अधिसूचना, नई दिल्ली" (PDF). 30 जून 2014 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 19 जुलाई 2016.
  3. "Nandigram election result 2021: Suvendu Adhikari beats Mamata by 1,736 votes". The Times of India. 2 May 2021. अभिगमन तिथि: 29 May 2022.
  4. "Suvendu Adhikari Elected Opposition Leader In West Bengal Assembly". NDTV. PTI. 10 May 2021. अभिगमन तिथि: 29 May 2022.