सामग्री पर जाएँ

शिवाजी सावंत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शिवाजी सावंत (31 अगस्त 1940 – 18 सितम्बर 2002) मराठी भाषा के भारतीय उपन्यासकार थे। उन्हें उनके मराठी उपन्यास मृत्युंजय के लिए मृत्युजयंकर के नाम से भी जाना जाता है। सन् 1994 में उन्हें मूर्तिदेवी पुरस्कार पुरस्कार मिला जिसे प्राप्त करने वाले वो पहले मराठी लेखक हैं।[1]

उनकी सबसे प्रसिद्ध पुस्तक मृत्युंजय (मॄत्यु पर विजय) है जो महाभारत के पात्र कर्ण पर आधारित है। इस पुस्तक का हिन्दी (1974), अंग्रेज़ी (1989), कन्नड़ (1990), गुजराती (1991), मलयालम (1995) और विभिन्न अन्य भाषाओं में अनुवाद हुआ। उनका उपन्यास छावा सन् 1980 में प्रकाशित हुआ जो छत्रपति सम्भाजी महाराज के जीवन पर आधारित है और इसे सन् 2025 की इसी नाम की फ़िल्म में पटकथा लेखन में काम में लिया है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "MOORTIDEVI LAUREATES". भारतीय ज्ञानपीठ. मूल से से 19 दिसम्बर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 19 दिसम्बर 2013. 11. Shivaji Sawant (1994), Marathi