शिरच्छेद

शिरच्छेद (अंग्रेज़ी: Decapitation) किसी भी प्राणी के सिर का धड़ से पूरी तरह अलग हो जाने को कहते हैं।[1] यह इंसानों और रीढ़ की हड्डी वाले सभी जानवरों के लिए हमेशा जानलेवा होता है, क्योंकि इससे गर्दन की शिरा और मुख्य धमनी कट जाती हैं। इस कारण से मस्तिष्क तक ऑक्सीजनयुक्त रक्त नहीं पहुँच पाता है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में शरीर के अन्य सभी अंग उन अनैच्छिक क्रियाओं से वंचित हो जाते हैं जो शरीर के कार्य करने के लिए आवश्यक होते हैं। हत्या के तौर पर या मृत्युदंड के रूप में किसी व्यक्ति का जानबूझकर शिरच्छेद करना, सर कलम करना कहलाता है। यह काम कुल्हाड़ी, तलवार, चाकू या गिलोटिन जैसी मशीनों से किया जा सकता है। सिर काटकर मृत्युदंड देने वाले व्यक्ति को कभी-कभी जल्लाद कहा जाता है।[2] आकस्मिक शिरच्छेद की घटना किसी धमाके[3], कार या औद्योगिक दुर्घटना, फाँसी देने में हुई गड़बड़ी या किसी अन्य हिंसक चोट के कारण हो सकती है। सऊदी अरब और यमन[4] के राष्ट्रीय कानूनों में सज़ा के तौर पर सिर काटने की अनुमति है। शरीयत के तहत, जो केवल मुसलमानों पर लागू होता है, नाइजीरिया के ज़ामफ़ारा राज्य में भी सिर काटना एक कानूनी सज़ा है।[5] कभी-कभी शिरच्छेद का मतलब पहले से ही मृत शरीर से सिर को अलग करना भी हो सकता है।
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]शिरच्छेद या डिकैपिटेशन शब्द की व्युत्पत्ति लैटिन शब्द डिकैपिटेयर (Decapitare) से हुई है। इस शब्द का अर्थ इसके हिस्सों से समझा जा सकता है। लैटिन भाषा में डि (de) का अर्थ नीचे या अलग करना तथा कैपिट (Capit) का अर्थ सिर होता है।[6]
इतिहास
[संपादित करें]इंसान हज़ारों सालों से सिर काटकर मौत की सज़ा देते आ रहे हैं। नार्मर पैलेट (लगभग 3000 ईसा पूर्व) में सिर कटे शवों का सबसे पहला ज्ञात चित्रण मिलता है। मृत्युदंड-योग्य अपराध (कैपिटल ऑफ़ेंस), संगीन अपराध (कैपिटल क्राइम) और मृत्युदंड जैसे शब्द लैटिन भाषा के शब्द कैपुट (caput) से निकले हैं, जिसका अर्थ सिर होता है। ये शब्द गंभीर अपराधों के लिए सिर काट दी जाने वाली सज़ा को संदर्भित करते हैं।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Definition of DECAPITATE" [शिरच्छेद की परिभाषा]. मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "Definition of headsman" [जल्लाद की परिभाषा]. मेरियम-वेबस्टर डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 29 जुलाई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "Decapitation by dynamite" [डायनामाइट से शिरच्छेद]. न्यूज़पेपर्स (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 8 अक्टूबर 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "Republican Decree – By Law No. [13] For 1994 Concerning the Criminal Procedures" [रिपब्लिकन डिक्री – आपराधिक प्रक्रियाओं से संबंधित 1994 के कानून संख्या [13] के तहत] (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से (PDF) से 21 मई 2024 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "Sharia Criminal Procedure Code Law 2005, No. 6 of 2005" [शरिया आपराधिक प्रक्रिया संहिता कानून 2005, 2005 का नंबर 6] (PDF) (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से (PDF) से 13 अक्टूबर 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
- ↑ "Decapitation" [शिरच्छेद]. ऑनलाइन एटिमोलॉजी डिक्शनरी (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 28 जुलाई 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 13 सितम्बर 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| शिरच्छेद से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |