शिंगवे
शिंगवे | |
---|---|
गांव | |
देश | भारत |
राज्य | महाराष्ट्र |
ज़िला | अहमदनगर |
तहसील | राहाता |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 4,058 |
समय मण्डल | आइएसटी (यूटीसी+५:३०) |
डाक सूचक संख्या | ४१३७०८ |
शिंगवे भारतीय राज्य महाराष्ट्र के अहमदनगर जिला के राहाता तहसील में स्थित गांव है। यह राहाता तहसील के क्षेत्रफल से बड़े गांवों में से एक है।
अवस्थिती
[संपादित करें]शिंगवे गांव अहमदनगर जिले के उत्तरी क्षेत्र में गोदावरी नदी किनारे पर स्थित है।


पुणतांबा, रुई और वारी पास के गांव हैं। राहाता, कोपरगांव नज़दीकी शहर हैं।
जनसांख्यिकी
[संपादित करें]जनसंख्या
[संपादित करें]२०११ की जनगणना के अनुसार गांव की जनसंख्या ४२५८ हैं। इनमें से २१९४ पुरुष और २०६४ महिलाएं हैं।
अर्थव्यवस्था
[संपादित करें]कृषि गांव का मुख्य व्यवसाय है। अधिकांश लोग किसान और कुछ श्रमिक हैं । नीचे की तालिका गांव में बोये जानेवाली फसलें दर्शाती है।
प्रकार | फसलें |
---|---|
खरीफ | बजड़ी, मक्का, सोयाबीन |
रबी | गेहूं, चना |
नकदी फसल | गन्ना, प्याज |
शिक्षा
[संपादित करें]शिंगवे गांव में तीन जिला परिषद के प्राथमिक स्कूल और एक माध्यमिक स्कूल हैं।
- प्राथमिक स्कूल
- जिला परिषद स्कूल (केंद्रीय स्थान)
- जिला परिषद स्कूल (पश्चिम क्षेत्र)
- जिला परिषद स्कूल (पूर्व क्षेत्र)
- माध्यमिक स्कूल
- शृंगेश्वर माध्यमिक विद्यालय
परिवहन
[संपादित करें]सड़क
[संपादित करें]शिंगवे नज़दीकी शहरों और गांवों से राजमार्ग और अन्य ग्रामीण सड़कों से जुड़ा हुआ है । राजमार्ग शिंगवे को कोपरगांव, पुणतांबा और श्रीरामपुर से जोड़ता है । ग्रामीण सड़कें पिंपलवाड़ी, रुई, वारी और शिरडी को जोड़ते हैं ।
रेल
[संपादित करें]शिंगवे के निकट शिर्डी, पुणतांबा और कान्हेगांव ये रेलवे स्टेशन हैं।
हवाई
[संपादित करें]गाव के लिये निकटतम शिर्डी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा २५ किमी की दूरी पर है।