सामग्री पर जाएँ

शाह फैसल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

शाह फैसल  (जन्म 17 मई 1983) भारत के जम्मू कश्मीर राज्य में एक सिविल सर्वेंट थे। 2009 में वे भारतीय सिविल सेवा परीक्षा टॉप करने वाले पहले कश्मीरी थे और खुले मेधा के द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित पहले कश्मीरी थे।[1] मनमोहन सिंह ने भी उन्हें उनकी सफलता पर उन्हें बधाई दी थी वह जम्मू और कश्मीर राज्य में यूथ आइकॉन की तरह उभरे थे। बाद में उन्होंने पद से इस्तीफा देकर राजनीति में कदम रखा और दूसरी पार्टियों के साथ राजनीतिक गठबंधन किया।

शाह फैसल

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन के साथ शाह फैसल
जन्म शाह फैजल
17 मई 1983 (1983-05-17) (आयु 43)
सोगाम लोलाब, जम्मू और कश्मीर, भारत
आवास कुपवाड़ा, जम्मू और कश्मीर, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह शेरे-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस
प्रसिद्धि का कारण भारतीय सिविल सेवा में पहला स्थान (2009)
जीवनसाथी इराम राशिद
बच्चे 1
माता-पिता

मुबीना शाह (माता)

गुलाम रसूल शाह (पिता)

दर्शनों की संख्या पर कश्मीर-भारत संबंधों

[संपादित करें]

शाह फैसल ने भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के बारे में काफी कुछ बहुत ही सुक्ष्म तरीके से कहा है जिसे काफी बार सराहा गया है। 2016 में कश्मीर में अशांति के दौरान शाह फैसल ने राष्ट्रीय मीडिया को  बुरहान वाणी से तुलना करने के लिए उनके तस्वीर का इस्तमाल करने को मना किया।

कई कश्मीरी उन्हें भारतीय नौकरशाही का बॉय ' कहते हैं।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "'More people must speak up against toxic polarisation'". 16 दिसंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 दिसंबर 2018.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]