शाह जलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

হজরত শাহজালাল আন্তর্জাতিক বিমানবন্দর

Hôjrot Shahjalal Antorjatik Bimanbôndor
हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
  • आईएटीए: DAC
  • आईसीएओ: VGHS
    DAC is located in बांग्लादेश
    DAC
    DAC
    बांग्लादेश में विमानक्षेत्र का स्थान एवं स्थिति
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसार्वजनिक
स्वामित्वबांग्लादेश सरकार
संचालक बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण
सेवाएँ (नगर)ढाका
स्थितिकुर्मीटोला
विमान कंपनी का केंद्रबिमान बांग्लादेश एयरलाइंस
जीएमजी एयरलाइंस
यूनाइटेड एयरवेज़
रीजेंट एयरवेज़
समुद्र तल से ऊँचाई27 फ़ीट / 8 मी॰
निर्देशांक23°50′34″N 090°24′02″E / 23.84278°N 90.40056°E / 23.84278; 90.40056 (हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र)निर्देशांक: 23°50′34″N 090°24′02″E / 23.84278°N 90.40056°E / 23.84278; 90.40056 (हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र)
वेबसाइटwww.caab.gov.bd
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
मी॰ फ़ीट
14/32 3,200 10,500 कंक्रीट / अस्फ़ाल्ट
स्रोत: बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण[1][2]

हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (बांग्ला: হজরত শাহজালাল আন্তর্জাতিক বিমানবন্দর Hôjrot Shahjalal Antorjatik Bimanbôndor ) (आईएटीए: DACआईसीएओ: VGHS), पूर्व नाम ज़िया अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं ढाका अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र ,[3] बांग्लादेश का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है। यह ढाका शहर में स्थित है और यहां १९८० से प्रचालन आरंभ हुआ और पुराने तेजगाँव एयरपोर्ट के बाद यहां से देश के सभि अन्तर्राष्ट्रीय प्रचालन आरंभ हो गये। यह सभी बांग्लादेशी वायुसेवाओं का गृह-बेस एवं हब है, जिनमें बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस, जीएमजी एयरलाइंस, रीजेंट एयरवेज़ एवं यूनाइटेड एयरवेज़ आते हैं।[3]

यह विमानक्षेत्र 1,981 एकड़ (802 हे॰) में बना है और देश के लगभग 66% अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्देशीय आगमन एवं प्रस्थान यहां से ही संपन्न होते हैं। इसके बाद देश का दूसरा बड़ा विमानक्षेत्र है शाह अमानत अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र जो चिट्टागौंग में स्थ्ति है यात्री संख्या का 21% भाग वहन करता है। ढाका विमानक्षेत्र से वार्षिक लगभग ४० लाख अन्तर्राष्ट्रीय एवं २० लाख अन्तर्देशीय यात्री तथा १,५०,००० टन माल यातायात संपन्न होता है।[4] इस विमानक्षेत्र की यात्री क्षमता ८० लाख यात्री वार्षिक है,[5][6] और सी.ए.ए.बी (CAAB) द्वारा यहां के लिये २०२६ तक के लिये पर्याप्तअनुमानित की गई है।[7] वर्तमान में यहां से २६ वायुसेवाएं विश्व के १९ देशों के ३४ शहरों को अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्देशीय गंतव्यों को जोड़ती हैं। इनके अलावा ७ माल एवं कार्गो वायुसेवाएं भी यहां से संचालित होती हैं। यहां की दैनिक यातायात गतिविधि मात्रा १९० है।[8]

यहां की राजकीय वायुसेवा बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस यहां से यूरोप एवं एशिया के २० गंतव्यों को उड़ानें उपलब्ध कराती है।[9]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Aerodrome Information: हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ढाका". बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण. मूल से 10 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2012.
  2. "विमानक्षेत्र जानकारी: हज़रत शाहजलाल अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, ढाका (जारी)". बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण. मूल से 10 मार्च 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2012.
  3. "Airports in Bangladesh". बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण. मूल से 29 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2012.
  4. "Dhaka - Zia International Airport (DAC)". World Executive. OE Interactive. मूल से 24 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2012.
  5. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; newport नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  6. Byron, Rejaul Karim (28 अगस्त 2010). "New int'l airport to cost Tk 50,000cr". The Daily Star. मूल से 31 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 नवम्बर 2011.
  7. "AIRPORT DEVELOPMENT HISTORY". बांग्लादेश नागर विमानन प्राधिकरण. मूल से 11 नवंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 नवम्बर 2011.
  8. Shahjalal airport set for upgrade in two months
  9. "Biman's Destination: International Destinations". Biman Bangladesh Airlines. मूल से 1 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 12 नवंबर 2012.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]