शाम (अभिनेता)
शाम | |
---|---|
जन्म |
4 अप्रैल 1977 मदुरै, तमिलनाडु, भारत |
पेशा |
|
कार्यकाल | 2000–वर्तमान |
ऊंचाई | 5 ft 10 in |
जीवनसाथी | कशिश (वि॰ 2003) |
बच्चे | 2 |
शमशुद्दीन इब्राहिम (जन्म 4 अप्रैल 1977) भारतीय अभिनेता और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु भाषा की फ़िल्मों में दिखाई देते हैं। उन्हें पेशेवर रूप से शाम के नाम से जाना जाता है। पेशेवर मॉडल के रूप में अपना कैरियर शुरू करते हुए, उन्होंने जल्द ही फिल्म 12 बी (2001) में अभिनय की शुरुआत की। वो आगे लेसा लेसा (2003), इयारकाई (2003), और उल्लम केतकुमे (2005) जैसी फ़िल्मों में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई दिए। उन्होंने तेलुगु फ़िल्म किक (2009) में अपने अभिनय के लिए प्रशंसा प्राप्त की, जिसने उन्हें किक शाम नाम दिया। किक ने शाम को रेस गुर्रम (2014) जैसी अन्य प्रमुख तेलुगु फ़िल्मों में अभिनय करने का मौका दिया। एक अंतराल के बाद वो 6 (2013), पुरमपोक्कु अंगिरा पोधुवुडमई (2015) और वारिसु (2023) के साथ तमिल सिनेमा में लौट आए।
प्रारंभिक जीवन
[संपादित करें]शमशुद्दीन इब्राहिम का जन्म 4 अप्रैल 1977 को तमिलनाडु के मदुरै में एक तमिल मुस्लिम रोथर परिवार में हुआ था।[1][2] उनके पिता मदुरै से हैं और उनकी माँ तिरुप्पथुर से हैं। वे बेंगलुरु में पले-बढ़े, जहाँ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। बी.कॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने अभिनेता बनने की उम्मीद में मॉडलिंग की।
निजी जीवन
[संपादित करें]शम्सुद्दीन के तीन भाई और दो बहनें हैं।[3]
उनकी शादी एक पंजाबी लड़की कशिश से हुई है, जो उनकी कॉलेज की सहपाठी थी।[4][5]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Stars : Star Interviews : Excl: Interview with Shaam". web.archive.org. 2010-12-31. मूल से पुरालेखन की तिथि: 31 दिसंबर 2010. अभिगमन तिथि: 2024-07-04.
{{cite web}}
: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ Cook, Richard I.; Nemeth, Christopher (2017-11-01), "Taking Things in One's Stride: Cognitive Features of Two Resilient Performances", Resilience Engineering, CRC Press, pp. 205–221, ISBN 978-1-315-60568-5, अभिगमन तिथि: 2024-07-04
- ↑ "The Hindu : Sailing with SHAAM". web.archive.org. 2003-12-07. मूल से से 7 दिसंबर 2003 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2024-07-05.
- ↑ "With love, my dear!". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 2009-12-19. आईएसएसएन 0971-8257. अभिगमन तिथि: 2024-07-05.
- ↑ "Taking another route". The Hindu (Indian English भाषा में). 2002-12-05. आईएसएसएन 0971-751X. अभिगमन तिथि: 2024-07-05.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- CS1 maint: bot: original URL status unknown
- CS1 Indian English-language sources (en-in)
- 1977 में जन्मे लोग
- मदुरै के पुरुष अभिनेता
- भारतीय पुरुष फ़िल्म अभिनेता
- भारतीय पुरुष मॉडल
- तमिल मुसलमान
- तमिल पुरुष अभिनेता
- जीवित लोग
- मलयालम सिनेमा में पुरुष अभिनेता
- कन्नड़ सिनेमा में पुरुष अभिनेता
- तेलुगु सिनेमा में पुरुष अभिनेता
- तमिल सिनेमा में पुरुष अभिनेता