सामग्री पर जाएँ

शान्ति घोष

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शान्ति घोष
जन्म 22 नवम्बर 1916
कोलकाता, भारत
मौत 1989
शिक्षा की जगह बंगाली महिला कॉलेज
प्रसिद्धि का कारण १५ वर्ष की आयु में ब्रितानी मजिस्ट्रेट की हत्या के लिये

शान्ति घोष (२२ नवम्बर १९१६ -- १९८९) भारत के स्वतंत्रता संग्राम की क्रान्तिकारी वीरांगना थीं। अपनी सहपाठिनी सुनीति चौधरी के साथ मिलकर उन्होने १४ दिसम्बर १९३१ को त्रिपुरा के कलेक्टर सी जी वी स्टिवेन को उसके बंगले पर गोली मारी थी। शान्ति और सुनीति को संसार की सबसे कम उम्र की क्रान्तिकारी माना जाता है। अंग्रेज सरकार ने उन्हें आजीवन काले पानी की सजा दी थी।

शान्ति घोष जन्म कोलकाता में हुआ था। वह प्रोफेसर देवेन्द्र नाथ घोष की पुत्री थीं। वे कुमिल्ला के स्थानीय विद्यालय फैजुनिशां बालिका विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा थीं। उनकी आवाज बहुत मधुर थी और वे गायन भी करतीं थीं।