शान्तिनिकेतन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
शान्तिनिकेतन
नगर
शान्तिनिकेतन का वार्षिक पूष मेला
शान्तिनिकेतन का वार्षिक पूष मेला
शान्तिनिकेतन is located in पश्चिम बंगाल
शान्तिनिकेतन
ਦੇਸ਼ਭਾਰਤ
राज्यपश्चिम बंगाल
जिलाबीरभूम
ऊँचाई58 मी (190 फीट)
भाषाएँ
लोकसभा क्षेत्रबोलपुर
[विधान सभाबोलपुर
वेबसाइटvisva-bharati.ac.in

शान्तिनिकेतन (बांग्ला: শান্তিনিকেতন) भारत के पश्चिम बंगाल प्रदेश में बीरभूम जिले के अंतर्गत बोलपुर के समीप छोटा-सा शहर है। यह कोलकाता से लगभग 100 कि॰मी॰ उत्तर की ओर स्थित है। नोबेल पुरस्कार विजयी कवि रवीन्द्रनाथ टैगोर द्बारा विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना के कारण यह नगर प्रसिद्ध हो गया। यह स्थान पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है क्योंकि टैगोर ने यहाँ कई कालजयी साहित्यिक कृतियों का सृजन किया। उनका घर ऐतिहासिक महत्व की इमारत है।

रवीन्द्रनाथ के पिता देवेंद्रनाथ टैगोर ने वर्ष 1863 में सात एकड़ जमीन पर एक आश्रम की स्थापना की थी। वहीं आज विश्वभारती है। रवीन्द्रनाथ ने 1901 में सिर्फ पांच छात्रों को लेकर यहां एक स्कूल खोला। इन पांच लोगों में उनका अपना पुत्र भी शामिल था। 1921 में राष्ट्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा पाने वाले विश्वभारती में इस समय लगभग छह हजार छात्र पढ़ते हैं। इसी के इर्द-गिर्द शांतिनिकेतन बसा था।