शिकोहाबाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(शक॓ाहाबाद से अनुप्रेषित)
शिकोहाबाद
Shikohabad
{{{type}}}
शिकोहाबाद is located in उत्तर प्रदेश
शिकोहाबाद
शिकोहाबाद
उत्तर प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 27°06′43″N 78°35′13″E / 27.112°N 78.587°E / 27.112; 78.587निर्देशांक: 27°06′43″N 78°35′13″E / 27.112°N 78.587°E / 27.112; 78.587
ज़िलाफ़िरोज़ाबाद ज़िला
राज्यउत्तर प्रदेश
देश भारत
संस्थापकदारा शिकोह
नाम स्रोतदारा शिकोह (शिकोह-आबाद)
शासन
 • प्रणालीलोकतंत्रीय
 • सभानगरपालिका
जनसंख्या (2011)
 • कुल1,07,404
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)
पिनकोड283135
टेलिफोन कोड+91-5676
वाहन पंजीकरणUP 83,UP 42

शिकोहाबाद (Shikohabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फ़िरोज़ाबाद ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है।[1][2]

इतिहास[संपादित करें]

शिकोहाबाद का नाम पहले कृष्णपुर था। इस स्थान पर भगवान श्रीकृष्ण और जरासंध के बीच सभी युद्ध इसी स्थान पर हुए। तभी भगवान कृष्ण ने चौमुखी मंदिर की स्थापना की थी। यह नगर माता अहिल्याबाई होलकर के राज्य की सीमा हुआ करता था। उनके बाद मुगल शासक मोहम्मद गोरी ने यहां आक्रमण कर दिया था और मंदिर को क्षतिग्रस्त कर दिया लेकिन मंदिर में विराजमान शिवलिंग को छू भी नहीं सका था। मोहम्मद गौरी ने इसका नाम बदलकर मोहम्मदाबाद कर दिया था। बाद में औरंगजेब से परेशान उसके भाई दारा शिकोह ने यहां भगबंत के बाग में रह कर प्रेम संदेश का पाठ पढ़ाया था। दारा शिकोह की हत्या कर दी गयी उसकी याद में किशनपुर से शिकोहाबाद कर दिया गया। लेकिन बैनामा दस्तावेज में किशनपुर मोहम्दाबाद लिखा जाता है।

परिवहन[संपादित करें]

शिकोहाबाद शहर राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर स्थित है। शिकोहाबाद डिपो से बस किसी भी शहर के लिए मिल जाती है। शिकोहाबाद से मैनपुरी और एटा के लिए बस भी चलती है। शिकोहाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से आगरा, फरूखाबाद, दिल्ली, कोलकाता, मेरठ, इलाहाबाद शहर के लिये रेलगाड़ी द्वारा पहुँचा जा सकता है।

शिक्षा[संपादित करें]

शिकोहाबाद शहर में पाँच प्रमुख महाविद्यालय हैं:

  • आदर्श कृष्णा महाविद्यालय
  • नारायण महाविद्यालय
  • पालीवाल महाविद्यालय
  • बी डी एम कन्या महाविद्यालय
  • ब्रह्मा देवी महाविद्यालय

इस शहर मे कई प्रमुख इँटर कालेज है। यहाँ एक विवेकानंद विद्यापीठ स्कूल भी है। शिकोहाबाद को शिक्षा नगरी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा प्राप्त की। यहाँ मैनपुरी, एटा और फिरोजाबाद के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं । शिकोहाबाद शहर में दो


1- एफ एस यूनिवर्सिटी 2- जे एस यूनिवर्सिटी निजी विश्वविद्यालय भी है।

धार्मिक स्थल[संपादित करें]

  • बालाजी मंदिर : शिकोहाबाद शहर मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालाजी मंदिर स्थित है जो शहर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है यहाँ बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के लिये आते हैं।
  • काली देवी मन्दिर : शिकोहाबाद का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है जो काफी पुराना है। इस मन्दिर में भक्त भक्ति के लिये प्रसिद्ध हैं।
  • शिव मन्दिर : शहर के मेला बाग में स्थित नवनिर्मित मन्दिर शहर में है। यह मन्दिर में शांत वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

उद्योग[संपादित करें]

यह शहर काँच उद्योग के लिये प्रसिद्ध है।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 2017-04-23 at the वेबैक मशीन," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975