शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(शंघाई-पुडोंग से अनुप्रेषित)
शंघाई पुडोंग
अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

上海浦东国际机场
विवरण
हवाईअड्डा प्रकारसार्वजनिक
संचालकशंघाई एयरपोर्ट अथॉरिटी
सेवाएँ (नगर)शंघाई
स्थितिपुडोंग
विमान कंपनी का केंद्र
समुद्र तल से ऊँचाई4 मी॰ / 13 फीट
वेबसाइटwww.shairport.com
मानचित्रसभी
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/China Shanghai" does not exist।
उड़ानपट्टियाँ
दिशा लम्बाई सतह
मी॰ फ़ीट
16/34 3,800 12,467 कंक्रीट
17L/35R 4,000 13,123 कंक्रीट
17R/35L 3,400 11,155 कंक्रीट
TBD 3,800 12,467
TBD 3,400 11,155
सांख्यिकी (2010)
यात्री40,578,621
कार्गो (टन)3,227,914
स्रोत: DAFIF,[2][3] ACI[4]

शंघाई पुडोंग अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र (आईएटीए: PVGआईसीएओ: ZSPD) (SSE: 600009) चीन के बड़े शहर शंघाई को सेवा देने वाला प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र एवं एशिया के लिये एक बड़ा विमानन केन्द्र है। नगर का दूसरा विमानक्षेत्र है, शंघाई हॉन्गकियाओ अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जो मुख्यतः अन्तर्देशीय उड़ानों को वहन करता है। पुडोंग विमानक्षेत्र नगर से लगभग 30 किलोमीटर (19 मील) पूर्व दिशा में स्थित है और 40 वर्ग किलोमीटर (15 वर्ग मील) क्षेत्र में विस्तृत है। यह पुडोंग क्षेत्र की तटरेखा के समीपस्थ है।

यह विमानक्षेत्र एयर चाइना के लिये प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय हब एवं चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस एवं शंघाई एयरलाइंस के लिये मुख्य हब है। इनके अलाव भी यह कुछ निजी वायुसेवाओं जैसे डीएचएल एविएशन, जुनेयाओ एयरलाइंस, स्प्रिंग एयरलाइंस एवं यूपीएस एयरलाइंस आदि के लिये हब का कार्य करता है।[5] डीएचएल का हब जो जुलाई २०१२ में आरंभ हुआ था, एशिया का सबसे बड़ा एक्स्प्रेस हब है।[6]

पुडोंग विमानक्षेत्र में दो प्रमुख यात्री टर्मिनल हैं, जो दोनों ओर से तीन समानांतर उड़ानपट्टियों से घिरे हुए हैं। वर्ष २०१५ तक एक तृतीय टर्मिनल भी नियोजित है। इनके अलावा एक उपग्रह टर्मिनल, २ अतिरिक्त उड़ानपट्टियाँ भी नियोजित हैं जो मिलकर यहां की यात्री क्षमता को ६ करोड़ से ८ करोड़ यात्री प्रतिवर्ष तक पहुंचा देंगे। इनके अलावा माल यातायात क्षमता ६० लाख टन की हो जायेगी।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 30 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 जून 2013.
  2. ZSPD विमानक्षेत्र सूचना वर्ल्ड एयरपोर्ट डाटा पर। आंकड़े अक्टूबर २००६ तक अद्यतित। . Source: DAFIF.
  3. PVG की विमानक्षेत्र जानकारी ग्रेटर सर्कल मैपर पर। आंकड़े अक्टूबर, २००६ तक अद्यतित। Source: DAFIF.
  4. "Passenger Traffic 2010 FINAL". मूल से 11 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2012.
  5. "UPS Air Operations Facts". मूल से 12 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2012.
  6. "Deutsche Post DHL targets Asian expansion". मूल से 5 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 नवंबर 2012.
  7. Shanghai Airport reports profit growth, despite big investments in massive new facilities at Pudong – China Airlines, Airports and Aviation News Archived 2009-02-15 at the वेबैक मशीन. Chinaaviation.aero (2008-03-11). Retrieved on 2011-01-22.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

श्रेणी चीन के विमानक्षेत्र