शंख (घोंघा)

कॉन्क का मुख्य अर्थ है- "शंख"। इसे "शंखनुमा समुद्री घोंघा" कहा जाता है। यह मध्यम से बड़े आकार तक के समुद्री घोंघों में से एक होता है। यह 'शंख' वर्ग के उन समुद्री जीवों को दर्शाता करता है जिनका कवच सर्पिल और नुकीला होता है।[1] यह मोलस्का संघ (कोमल शरीर वाले जीव), गैस्ट्रोपोडा वर्ग का (पेट के बल चलने वाला) जीव है। यह अपने 'पेशीय पाद' की सहायता से समुद्र तल पर रेंगता है।
वे जीव जिन्हें वास्तव में कॉन्क कहा जाता है, स्ट्रोम्बिडे कुल के समुद्री गैस्ट्रोपोड्स हैं, जो विशेष रूप से स्ट्रोम्बस तथा उसके निकटवर्ती वंशों के अंतर्गत आते हैं। उदाहरण के लिए, एलिगर गिगास, जिसे 'क्वीन कॉन्क' कहा जाता है, एक वास्तविक कॉन्क है। मूल कॉन्क की पहचान उनके लंबे स्पायर (घुमावदार शीर्ष भाग) से की जाती है।
शारीरिक संरचना
[संपादित करें]प्राणी विज्ञान के अनुसार कॉन्क के शंख का सबसे ऊपरी नुकीला सिरा एपेक्स होता है। उसके घुमावदार घेरे को स्पायर कहा जाता है। कॉन्क के शरीर का वह हिस्सा अथवा द्वार या छेद, जहाँ से जीव का शरीर बाहर निकलता है ऐपर्चर कहलाता है। इसके ऊपर बनी कठोर ढक्कन जैसी संरचना जो खतरे के समय द्वार को बंद कर देती है ओपरकुलम कहलाती है।
व्युत्पत्ति
[संपादित करें]अंग्रेजी शब्द "कॉन्क" की व्युत्पत्ति लातिन शब्द 'कोंचा' से हुई है जिसका अर्थ है- कवचधारी जीव या मसल। यह मूलरूप से ग्रीक शब्द 'कोंखे'[2][3] का समानार्थी है साथ ही यह आदि-भारोपीय मूल 'konkho' से उत्पन्न हुआ है। भाषाविज्ञान की दृष्टि से यह संस्कृत शब्द 'शंख' का सजातीय शब्द है।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]संदर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Conch shells spill the secret to their toughness" [कॉन्क की मजबूती का रहस्य]. मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट्स ऑफ़ टेक्नोलॉजी (अंग्रेज़ी भाषा में). 26 मई 2017. अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
- ↑ "Definition of CONCH" [कॉन्ख़ की परिभाषा]. www.merriam-webster.com (अंग्रेज़ी भाषा में). 9 फरवरी 2026. अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
- ↑ "Conch - Etymology, Origin & Meaning" [कॉन्क - व्युत्पत्ति, उत्पत्ति और अर्थ]. ऐटीमोनलाइन. अभिगमन तिथि: 17 फरवरी 2026.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]| Conches से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |