सामग्री पर जाएँ

व्हिटनी ह्यूस्टन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ह्विटनी ह्यूस्टन
ह्विटनी हॉस्टन "गुड मोर्निंग अमेरिका" पेश करते हुए सितंबर २००९ में
ह्विटनी हॉस्टन "गुड मोर्निंग अमेरिका" पेश करते हुए सितंबर २००९ में
पृष्ठभूमि
जन्म नामह्विटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन
जन्म9 अगस्त 1963
नेवार्क, न्यू जर्सी, अमेरिका
निधनफ़रवरी 11, 2012(2012-02-11) (उम्र 48 वर्ष)
बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया, अमेरिका
विधायेंआरएंडबी, सोल, पॉप, नृत्य, गोस्पेल
पेशागायिका, अभिनेत्री, मॉडल, फ़िल्म निर्माता, रिकॉर्ड निर्माता, गीतकार
वाद्ययंत्रआवाज़, पियानो
सक्रियता वर्ष1977–2012
लेबलअरिस्टा, आरसीए
वेबसाइटऔपचारिक जालस्थल Edit this at Wikidata

ह्विटनी के हस्ताक्षर

ह्विटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन (अंग्रेज़ी: Whitney Elizabeth Houston, 9 अगस्त 1963 - 11 फ़रवरी 2012) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, मॉडल व निर्माता थी। २००९ में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इन्हें सर्वाधिक पुरस्कार जितने वाली महिला नामित किया।[1] ह्यूस्टन विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक थी जिसमे उन्होंने १७० मिलियन अल्बम, एकल और वीडियो विश्वभर में बेचे थे।[2][3] उन्होंने सात स्टूडियो अल्बम व तीन फ़िल्मों के साउंडट्रैक रिलीज़ किए और सभी डायमण्ड, मल्टी-प्लैटिनम, प्लैटिनम या गोल्ड प्रमाणित थे। ह्यूस्टन के मिश्र गीतों के लोकप्रिय चार्टों पर रहने और इसके साथ ही एमटीवी पर उनके वीडियो "हाउ विल आई नो"[4] के दबदबे के करण कई अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों को उनका अनुसरण करने की प्रेरणा मिली।[5][6]

ह्यूस्टन एकमेव ऐसी कलाकार है जिनके लगातार सात गीत बिलबोर्ड हॉट १०० हीट की सूची में पहले क्रमांक पर रहे है।[7] वे एल्टन जॉन के बाद दूसरे क्रमांक व एकमेव महिला कलाकार है जिनके नाम बिलबोर्ड मैगज़ीन वर्ष के अंत के दो प्रथम क्रमांक के बिलबोर्ड २०० अल्बम पुरस्कार है। ह्यूस्टन का १९८५ में निकला पहला अल्बम ह्विटनी ह्यूस्टन अपने रिलीज़ के वक्त सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बन गया। इस अल्बम को रोलिंग स्टोन्स ने १९८६ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अल्बम घोषित किया और रोलिंग स्टोन्स की "५०० अबतक के सबसे बेहतर अल्बमों की सूची" में २५४ क्रमांक पर स्थान मिला। उनका दूसरा स्टूडियो अल्बम ह्विटनी (१९८७) बिलबोर्ड २०० अल्बम चार्ट पर पहले क्रमांक पर रहने वाला पहला महिला कलाकार का अल्बम बन गया।

ह्यूस्टन का पहला अभिनय पात्र फीचर फ़िल्म द बॉडीगार्ड (१९९२) में था। इस फ़िल्म के साउंडट्रैक ने १९९४ में वर्ष के अल्बम का ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसका मुख्य गीत "आई विल अल्वेज़ लव यु" संगीत इतिहास में सर्वाधिक बिक्री वाला गीत बन गया। इस अल्बम के साथ ह्यूस्टन नेल्सनसाउंडस्कैन सिस्टम के तहत एक सप्ताह में एक मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेचने वाली कलाकार बन गई। ह्यूस्टन ने कई फ़िल्मों में कार्य किया व उनके गीत भी लिखे जिनमे वोटिंग टू एक्स्हेल (१९९५) और द प्रीचर्स वाइफ़ (१९९६) शामिल है।

११ फ़रवरी २०१२ को ह्यूस्टन बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में मृत पाया गया जिसकी वजह तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई। उनके मृत्यु का समाचार २०१२ ग्रैमी पुरस्कारों के साथ आया और अमरीकी व अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में काफ़ी बताया गया।

डिस्कोग्राफी

[संपादित करें]
स्टूडियो अल्बम
होलीडे अल्बम
  • २००३: वन विश: द होलीडे अल्बम

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. पौल फिन्कलमैन (2009). एन्सैक्लोपिडीया ऑफ़ अफ्रीकन हिस्टरी, 1896 टू द प्रसेंट एज ऑफ़ द ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस. pp. 459–460. ISBN 978-0-19-516779-5. Archived from the original on 26 जुलाई 2013. Retrieved 5 मार्च 2012.
  2. Dobuzinskis, Alex (September 15, 2009). "Whitney Houston, as of 2009, said she was "drug-free"". Reuters. Archived from the original on 22 सितंबर 2009. Retrieved January 13, 2010.
  3. "Whitney Houston Biography". whitneyhouston.com. Archived from the original on 19 जनवरी 2010. Retrieved January 12, 2010.
  4. "The 1986 MTV Video Music Awards The Winners!". Billboard. 98 (41). Nielsen Business Media, Inc. October 11, 1986. ISSN 0006-2510. Retrieved February 7, 2011.
  5. Corliss, Richard (July 13, 1987). "The Prom Queen of Soul". Time Inc. Archived from the original on 5 मार्च 2012. Retrieved March 17, 2007.
  6. A History of Soul Music. VH1. October 18, 2007.
  7. "सेविंग ऑल माई लव फॉर यु"; "हाउ विल आई नो"; "ग्रेटेस्ट लव ऑफ़ ऑल"; "आई वाना डांस विथ समबडी (हू लव्स मी)"; "डिडंट वि ऑलमोस्ट हैव ईट ऑल"; "सो इमोशनल" और "वेयर डू ब्रोकन हार्ट्स गो"

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]