वोल्गाग्राद स्टेशन बम विस्फोट २०१३

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वोल्गाग्राद स्टेशन बम विस्फोट २०१३

वोल्गोग्राद रेलवे स्टेशन, २००५ का चित्र

रूस के मानचित्र में वोल्गोग्राद ओब्लास्ट
स्थान वोल्गोग्राद, वोल्गोग्राद ओब्लास्ट, दक्षिण संघशासित जिला, रूस
निर्देशांक 48°42′45″N 44°30′49″E / 48.712498°N 44.513486°E / 48.712498; 44.513486निर्देशांक: 48°42′45″N 44°30′49″E / 48.712498°N 44.513486°E / 48.712498; 44.513486
तिथि २९ दिसम्बर २०१३
मास्को समयानुसार १२:४५ बजे (०८:४५ जीएमटी)
लक्ष्य रेलवे स्टेशन पर आम नागरिक
हमले का प्रकार आत्मघाती बम हमला
हथियार विस्फोटक बेल्ट
मृत्यु १४ (अपराधी सहित)
घायल ५०
अपराधी महिला आत्मघाती हमलावर

वोल्गोग्राद स्टेशन बम विस्फोट २०१३ दक्षिण रूस के वोल्गोग्राद ओब्लास्ट के वोल्गोग्राद नगर में २९ दिसम्बर २०१३ को हुआ आत्मघाती बम विस्फोट है। ये विस्फोट एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किया गया जिसमें कम से कम १५ लोग मारे गये एवं ५० घायल हो गये।[1][2]

24 घंटे के भीतर ही एक ट्रॉली बस को निशाना बनाकर दूसरा धमाका भी किया गया, जिसमें कम से कम 14 लोग मारे गए जबकि 20 ज्यादा घायल हुए।[3]

इन दो आतंकी हमलों में मारे गए लोगों की स्मृति में 30 दिसम्बर से 3 जनवरी तक शोक-दिवसों की घोषणा की गई है। [4]

और पढ़ें:

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

वोल्गाग्राद में २१ अक्टूबर को एक महिला आत्मघाति विस्फोटक ने एक बस में विस्फोट किया था जिसमें छः लोग मारे गये थे। उस महिला को चरमपंथी समूहों की सदस्या माना जाता है अतः इसकी सम्भावना भी उन्हीं चरमपंथी गुटों से जुड़ा माना जाता है।[5][6][7][8]

विस्फोट[संपादित करें]

धमाका रेलवे स्‍टेशन के प्रवेश द्वार पर हुआ, जहां एक महिला फिदायीन ने खुद को उड़ा लिया।[6] रूस के सरकारी टीवी पर जारी फुटेज में दिखाया गया है कि इमारत के शीर्ष दो मंजिलों की खिड़कियों के कांच बिखरे पड़े हैं और मलबे एवं बर्फ के ढेर के बीच स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर कई एंबुलेंस खड़ी हैं।[9][10][11]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "रूस के वोल्गाग्राद शहर के स्टेशन पर धमाका, 15 मरे, 50 घायल". रेडियो रूस. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  2. "रूसः 'आत्मघाती हमले' में 15 मरे". बीबीसी हिन्दी. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 1 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  3. "रूस: 24 घंटे में दूसरा धमाका, 14 की मौत". बीबीसी हिन्दी. ३० दिसम्बर २०१३. मूल से 2 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३० दिसम्बर २०१३.
  4. "कौन फैला रहा है आतंक?". रेडियो रूस. ३० दिसम्बर २०१३. मूल से 31 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३१ दिसम्बर २०१३.
  5. "रूस में रेलवे स्टेशन पर आत्मघाती हमला, 18 की मौत". नवभारत टाइम्स. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 31 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  6. "रूस में महिला फिदायीन ने खुद को उड़ाया, 18 की मौत, शक की सुई 'ब्लैक विडो' पर". दैनिक भास्कर. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  7. "रूस में आत्मघाती हमले में 18 की मौत". राजस्थान पत्रिका. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 29 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  8. "Russia bus bomb: Volgograd blast kills six" [रूस बस बम: वोल्गाग्राद विस्फोट में छः की मौत] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी न्यूज़. २१ अक्टूबर २०१३. मूल से 29 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  9. "रूस के वॉल्गोग्राड रेलवे स्टेशन में महिला फिदायीन ने किया धमाका, 18 की मौत". ज़ी न्यूज़. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  10. "Volgograd train station in Russia hit by fatal explosion" [रूस के वोल्गाग्राद रेलवे स्टेशन पर घातक विस्फोट] (अंग्रेज़ी में). द गार्डियन. २९ दिसम्बर २०१३. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.
  11. स्टीवन ली मायर्स (२९ दिसम्बर २०१३). "At Least 15 Are Killed in Explosion at Russian Rail Station" [रूस में रेलवे स्टेशन पर विस्फोट में कम से कम १५ की मौत] (अंग्रेज़ी में). द न्यूयॉर्क टाइम्स. मूल से 1 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २९ दिसम्बर २०१३.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]