सामग्री पर जाएँ

वोरो भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वोरो
võro kiilʼ
मूल स्थानएस्टोनिया
क्षेत्रदक्षिणी एस्टोनिया
समुदायवोरों
मातृभाषियाँ
72,000 (2021)
यूराली
लैटिन
आधिकारिक
Regulated byवोरो संस्थान (अर्ध-आधिकारिक)
भाषा कोड
ISO 639-3vro
ग्लोटोलॉगvoro1243
भाषा संरक्षण स्थिति
संकटग्रस्त

CR अत्यन्त सङ्कटग्रस्त का संक्षिप्त रूप
SEगम्भीर रूप से सङ्कटग्रस्त का संक्षिप्त रूप
DE 'निश्चित रूप से सङ्कटग्रस्त का संक्षिप्त रूप
VU असुरक्षित का संक्षिप्त रूप
सुरक्षित

NEलुप्तप्राय नहीं का संक्षिप्त रूप
विश्व की संकटग्रस्त भाषाओं का एटलस: निश्चित रूप से सङ्कटग्रस्त
विश्व की संकटग्रस्त भाषाओं का एटलस ने वोरो को एक ऐसी भाषा के रूप में वर्गीकृत किया गया है जो निश्चित रूप से सङ्कटग्रस्त है। (DE)
वोरो भाषा का क्षेत्र—वोरॉमॉ (वोरो काउंटी), जिसकी ऐतिहासिक सीमाएँ तार्तू और सेतो क्षेत्रों, रूस (विन्नेमॉ) तथा लातविया (लातिमॉ) के बीच स्थित थीं।
इस लेख में IPA ध्वन्यात्मक वर्ण शामिल हैं। अगर आपके पास सही रेंडरिंग सहायता नहीं है, तो आपको यूनिकोड कैरेक्टर के बजाय सवालिया निशान, बॉक्स या दूसरे वर्ण दिख सकते हैं। IPA अक्षर के बारे में शुरुआती जानकारी के लिए सहायता:IPA देखें।

वोरो (Võro: võro kiil; एस्टोनियाई: võru keel) एस्टोनिया के दक्षिण-पूर्वी भाग में बोली जाने वाली एक एस्टोनियाई भाषा है।[1][2] इसका अपना साहित्यिक मानक है[3] और इसे एस्टोनिया की स्वदेशी क्षेत्रीय भाषा के रूप में आधिकारिक मान्यता दिलाने के प्रयास किए गए हैं।[4][5]

भौगोलिक वितरण

[संपादित करें]

वोरो दक्षिण-पूर्वी एस्टोनिया में बोली जाने वाली एक दक्षिण एस्टोनियाई भाषा है।[6] यह यूराली भाषा-परिवार की फिनिक शाखा से संबंधित है।[7] इसके लगभग 75,000 वक्ता बताए जाते हैं, जिन्हें वोरों कहा जाता है।[8] इसके वक्ता वोरो काउंटी के क्षेत्र में पाए जाते हैं। प्रमुख पारंपरिक पारिशों में कारुला, हार्गलॉ, उर्वास्तॉ, रूगॉ, कानेपी, पोल्वा, रैपिन्या और वात्सेलियना शामिल हैं। वर्तमान प्रशासनिक पुनर्गठन के कारण इन क्षेत्रों का विस्तार वोरो,पोल्वा,वाल्गा और तार्तू काउंटियों तक है।[9][10][11]

भाषाई विशेषताएँ

[संपादित करें]

ऐतिहासिक रूप से वोरो को एस्टोनियाई भाषा की एक क्षेत्रीय बोली मानी जाती थी। लेकिन आधुनिक भाषावैज्ञानिकों के अध्ययन से यह साबित हुआ कि यह सिर्फ एक बोली नहीं है, बल्कि दक्षिण एस्टोनियाई भाषा-परिवार की एक स्वतंत्र और प्रमुख भाषा है।[12] वोरो की शब्द-रचना और व्याकरण में फ़िनिक भाषाएँ से संबंधित कई विशेषताएँ दिखाई देती हैं। भाषा के मानकीकरण, शब्दकोश निर्माण और आधुनिक भाषा-प्रयोग के विकास में वोरो संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका है।[13]

संरक्षण और मानकीकरण

[संपादित करें]

सन् 1995 में वोरो के संरक्षण और विकास के लिए एस्टोनियाई सरकार द्वारा वोरो संस्थान की स्थापना की गई थी। यह संस्थान वोरो क्षेत्र की भाषा और ऐतिहासिक सांस्कृतिक विरासत पर शोध करता है तथा भाषा के सार्वजनिक उपयोग और शिक्षण को बढ़ावा देता है।[13] भाषा के मानकीकरण की प्रक्रिया में साहित्यिक लेखन और भाषा-संपादकों की अहम भूमिका होती है।[14]

वर्तमान स्थिति

[संपादित करें]

यह भाषा लुप्त होने के कगार पर है।[15]

ध्वनि-विज्ञान

[संपादित करें]
2021 की एस्टोनिया जनगणना के अनुसार[16] दक्षिण एस्टोनियाई भाषा के कुल 128,590 वक्ता थे। इनमें वोरो के 97,320 वक्ता थे, जिनमें से सेतो भाषा के 25,080 वक्ताओं को अलग करने पर वोरो के 72,240 वक्ता रह जाते हैं। इसके अतिरिक्त, तार्तू भाषा के 17,310 और मुल्गी भाषा के 13,960 वक्ता थे।
अग्र पश्च
अवृत्त वृत्त अवृत्त वृत्त
संवृत i y ɨ u
मध्य e ø ɤ o
विवृत æ ɑ
ओष्ठ्य दन्तमूलीय तालव्य कोमल तालव्य कंठ्य
सामान्यतालव्यीकृत सामान्यतालव्यीकृत सामान्यतालव्यीकृत सामान्यतालव्यीकृत
नासिक्य mmʲ nnʲ ŋŋʲ
स्पर्श ppʲ ttʲ kkʲ ʔ
घर्षी tstsʲ
घर्षी अघोष ffʲ ssʲ hhʲ
सघोष vvʲ
सन्निकट llʲ j
कंपित rrʲ

वोरो के सभी व्यंजन, /j/ और /ʔ/ को छोड़कर, तालव्यीकृत किए जा सकते हैं। कंठ्य अवरोध (q,[ʔ]) वोरो भाषा में बहुत सामान्य ध्वनि है।

वोरो भाषा लैटिन लिपि का प्रयोग करती है, जैसा कि एस्टोनियाई और फ़िनिश में किया जाता है।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Recent Events". Iub.edu. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  2. ↑ "Päring LINGUAE andmebaasist. Keelte nimetused". Eki.ee. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  3. ↑ Sulev Iva. "Võru kirjakeele sõnamuutmissüsteem (Inflectional Morphology in the Võro Literary Language)" (PDF). Tartu University: Dspace.utlib.ee. pp. (English summary pp 144–146).
  4. ↑ Koreinik, Kadri (2012). "Maintenance of South Estonian Varieties: A Focus on Institutions" (PDF). Journal on Ethnopolitics and Minority Issues in Europe. मूल से (PDF) से 11 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2015-12-09.
  5. ↑ Meiorg, Marianne (2012). "Legal and Institutional Framework Analysis: Seto and Võro languages". Working Papers in European Language Diversity 19. मूल से से 2016-01-29 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2015-12-09.
  6. ↑ "Võro language". Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में).
  7. ↑ "Võro". Glottolog. Max Planck Institute for Evolutionary Anthropology.
  8. ↑ "Eesti Emakeelega Püsielanikud Murdekeele Oskuse Ja Soo Järgi, 31. Detsember 2011" (एस्टोनियाई भाषा में). Statistikaamet, Pub.stat.ee. मूल से से 2020-07-03 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  9. ↑ "Võro Instituut » Welcome!". Wi.ee. मूल से से 2014-08-26 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  10. ↑ Saar, Evar. "Võro language". Võru Instituut (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  11. ↑ "Võro language and alphabet". Omniglot.com. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  12. ↑ Keem, Hella (1997). Võru keel. Tallinn: Võro Instituut ja Eesti Teaduste Akadeemia Emakeele Selts.
  13. 1 2 "About Us". Võro Institute. Võro Institute.
  14. ↑ "Standardisation and the role of language editors in synchronising Võro hybrid literacy practices". Journal of Multilingual and Multicultural Development. 46 (3). 2025. डीओआई:10.1080/01434632.2024.2361697.
  15. ↑ "UNESCO Atlas of the World's Languages in danger". Unesco.org. अभिगमन तिथि: 2014-08-23.
  16. ↑ "RL21446: POPULATION WITH ESTONIAN AS THEIR MOTHER TONGUE BY ABILITY TO SPEAK A DIALECT, AGE GROUP, SEX, AND PLACE OF RESIDENCE (ADMINISTRATIVE UNIT), 31 DECEMBER 2021". PxWeb (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-07-17.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]