वोटिक भाषा
| वोटिक | |||
|---|---|---|---|
| वोड | |||
| vaďďa tšeeli, maatšeeli | |||
| उच्चारण | [ˈvɑdʲːɑ ˈt͡ɕeːlʲi, ˈmɑːˌt͡ɕeːlʲi] | ||
| मूल स्थान | रूस | ||
| क्षेत्र | इंग्रिया | ||
| समुदाय | वोट लोग | ||
मातृभाषियाँ | 21 (2020)[1] 100 को कुछ ज्ञान (2021)[2] | ||
| उपभाषाएँ |
| ||
| भाषा कोड | |||
| ISO 639-2 | vot | ||
| ISO 639-3 | vot | ||
| ग्लोटोलॉग | voti1245 | ||
| ELP | Votic | ||
| भाषा संरक्षण स्थिति | |||
| |||

वोटिक या वोटियन (vaďďa tšeeli, maatšeeli) भाषा इंग्रिया[5] के वोट लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक फ़िनिक भाषाएँ है। यह यूराली भाषाओं की फ़िनिक भाषाएँ की शाखा से संबंधित है जिसे एस्टोनियाई भाषा के निकट मानी जाती है।[6]
भौगोलिक क्षेत्र
[संपादित करें]वोटिक भाषा वर्तमान में केवल क्राकोल्ये और लुज़हित्सी में बोली जाती है और ये दोनों गाँव रूस के लेनिनग्राद ओब्लास्ट[7] के किंगिसेप्स्की ज़िले में स्थित हैं।[8] फेनो-उग्रिया के अनुसार, वोटिक के शेष वक्ता लूगा नदी के आसपास स्थित बस्तियों में निवास करते हैं।
इतिहास
[संपादित करें]वोटिक भाषा का विकास प्राचीन फ़िनिक भाषा के समूहों से हुआ है जो यूराली भाषा-परिवार के पश्चिमी शाखा का हिस्सा था। वोट लोग ऐतिहासिक रूप से इंग्रिया क्षेत्र [9]में बसे हुए थे, जहाँ इनका संपर्क फिनिश भाषा, इज़्होरियन, रूसी और एस्टोनियाई भाषी समुदायों से संपर्क हुआ जिसके कारण वोटिक के शब्दकोश, ध्वनि-व्यवस्था और व्याकरण पर पड़ोसी भाषाओं का प्रभाव भी पड़ा है। कुछ भाषाविदों जैसे तीत-रेइन वीइत्सो और पॉल अल्व्रे[10] ने यह मत व्यक्त किया है कि वोटिक भाषा का विकास विशेष रूप से प्राचीन एस्टोनियाई भाषा की उत्तर-पूर्वी बोलियों से हुआ था।[11]
वर्तमान स्थिति
[संपादित करें]वोटिक भाषा आज संकटग्रस्त भाषाओं में शामिल है।[12] कुछ स्रोतों में इसके मातृभाषी वक्ताओं की संख्या बहुत कम बताई गई है।[13]वोटिक की कोई स्थापित आधिकारिक मानक-भाषा नहीं है और ऐतिहासिक रूप से इसका लिखित प्रयोग बहुत सीमित रहा हैं।[14]
बोलियों
[संपादित करें]वोटिक की तीन प्रमुख ज्ञात बोली-समूह हैं:
- वोटिक
- पश्चिमी — लूगा नदी के आसपास का क्षेत्र
- पूर्वी — कोपोर्ये के आसपास स्थित गाँव
- क्रेविनियन बोली — लातविया के बाउसका नगर के आसपास का क्षेत्र
पश्चिमी बोली क्षेत्र को दो उपबोलियों में विभाजित कर सकते है—
- मध्य बोलियाँ- जो लेनिनग्राद ओब्लास्ट के कट्टिला, कोतली गाँव के आसपास बोली जाती हैं।
- निचली बोलियाँ- लूगा नदी के किनारे की बोलियाँ।
ध्वनि-व्यवस्था
[संपादित करें]वोटिक की स्वर-व्यवस्था में लगभग दस स्वर-गुण होते हैं जिसका अधिकांश स्वर दीर्घ तथा ह्रस्व दोनों रूपों में आते हैं।[15]
स्वर
[संपादित करें]वोटिक भाषा में 10 प्रकार के स्वर पाए जाते हैं और इन सभी के ह्रस्व तथा दीर्घ रूप होते हैं।[16]इसके स्वर-संग्रह का अधिकांश भाग एस्टोनियाई के स्वर-संग्रह से मिलता-जुलता है।[17] /ɨ/ और /ɨː/ स्वर मुख्यतः ऋणशब्दों में होते हैं। वोटिक का õ /ɤ/ स्वर एस्टोनियाई के इसी स्वर की तुलना में उच्चारण की दृष्टि से थोड़ा अधिक ऊँचा प्रतीत होता है।[16]
| (IPA) (FUT) | अग्र | मध्य | पश्च | |
|---|---|---|---|---|
| अवृत्त | वृत्त | |||
| संवृत | /i/ /iː/ | /y/ /yː/ | /ɨ/ /ɨː/ | /u/ /uː/ |
| मध्य | /e/ /eː/ | /ø/ /øː/ | /ɤ/ /ɤː/ | /o/ /oː/ |
| विवृत | /æ/ /æː/ | /ɑ/ /ɑː/ | ||
व्यंजन
[संपादित करें]वोटिक के लगभग सभी व्यंजन दीर्घ व्यंजन के रूप में प्रयुक्त होते हैं। इसके अतिरिक्त, वोटिक भाषा में व्यंजन क्रमिकता की एक व्यवस्था पाई जाती है, जिसमें शब्द के विभिन्न रूपों के अनुसार व्यंजनों में परिवर्तन होता है। इस प्रक्रिया में कई प्रकार के व्यंजन-परिवर्तनों के साथ-साथ सघोष और अघोष व्यंजनों के बीच भी परिवर्तन पाया जाता है।
| ओष्ठ्य | दन्त्य | पश्च-दन्तमूलीय | तालव्य | कोमल तालव्य | कंठ्य | |||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| सामान्य | तालव्यीकृत | |||||||
| नासिक्य | m | n | nʲ | ŋ | ||||
| स्पर्श | अघोष | p | t | tʲ | k | |||
| सघोष | b | d | dʲ | ɡ | ||||
| स्पर्श-संघर्षी | अघोष | ts | (tsʲ) | tʃ | ||||
| सघोष | (dʒ) | |||||||
| घर्षी | अघोष | f | s | sʲ | ʃ | (x) | h | |
| सघोष | v | z | zʲ | ʒ | ʝ | |||
| कंपित | r | rʲ | ||||||
| पार्श्विक सन्निकट | l | lʲ | (ʎ) | |||||
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Итоги Всероссийской переписи населения 2020 года. Таблица 6. Население по родному языку" [2020 की अखिल रूसी जनसंख्या जनगणना के परिणाम। तालिका 6: मातृभाषा के अनुसार जनसंख्या।]. rosstat.gov.ru. 24 January 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 January 2023.
- ↑ "Vatjan kieltä puhuvat vähissä – Elämme aikaa, jolloin jälleen yhden suomensukuisen kansan kieli vaikenee". Forssan Lehti (फ़िनिश भाषा में). 3 April 2021. 14 March 2023 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 3 January 2023.
- 1 2 Rantanen, Timo; Tolvanen, Harri; Roose, Meeli; Ylikoski, Jussi; Vesakoski, Outi (8 June 2022). "Best practices for spatial language data harmonization, sharing and map creation—A case study of Uralic". PLOS ONE (अंग्रेज़ी भाषा में). 17 (6) e0269648. बिबकोड:2022PLoSO..1769648R. डीओआई:10.1371/journal.pone.0269648. पीएमसी 9176854. पीएमआईडी 35675367.
- 1 2 Rantanen, Timo, Vesakoski, Outi, Ylikoski, Jussi, & Tolvanen, Harri. (2021). Geographical database of the Uralic languages (v1.0) [Data set]. Zenodo. https://doi.org/10.5281/zenodo.4784188
- ↑ "Votians". Fenno-Ugria. Fenno-Ugria.
- ↑ "Votic". Endangered Languages Project. अभिगमन तिथि: 27 August 2026.
- ↑ Markus, Elena; Rozhanskiy, Fedor (2013). "Correlation between social and linguistic parameters in modeling language contact: Evidence from endangered Finnic varieties". Linguistic Typology of the North.
- ↑ "Votic language". Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में).
- ↑ "Votians". Fenno-Ugria. Fenno-Ugria. 27 अगस्त 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 अगस्त 2026.
- ↑ Viitso, Tiit-Rein: Finnic Affinity. Congressus Nonus Internationalis Fenno-Ugristarum I: Orationes plenariae & Orationes publicae. (Tartu 2000)
- ↑ Paul Ariste: Eesti rahva etnilisest ajaloost. Läänemere keelte kujunemine ja vanem arenemisjärk. Artikkeli kokoelma. Eesti Riiklik Kirjastus, 1956
- ↑ "Votic — Atlas of the World's Languages in Danger". Endangered Languages Project. 27 अगस्त 2026 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 27 August 2026.
- ↑ "Votic". Endangered Languages Catalogue. अभिगमन तिथि: 27 August 2026.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ Heinsoo, Heinike (2015). "The Votic Reader and Votic Dialects". Proceedings of the International Conference on Endangered Languages.
- ↑ "Votic language". Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में).
- 1 2 Ariste, Paul (2005). A Grammar of the Votic Language. Curzon.
- ↑ "Votic language". Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में).
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- वोटिक भाषा — Indigenous Minority Languages of Russia; संग्रहीत प्रति
- रूसी साम्राज्य के लोगों की लाल पुस्तक — संग्रहीत प्रति
- वोटिक बोलियों का वर्गीकरण — विकिवर्सिटी
- वोटिक भाषा में कहानियाँ — संग्रहीत प्रति
- वोटिक भाषा का शब्दकोश — Oahpa.no; संग्रहीत प्रति
- Pajatõmmõ vad'd'a — संग्रहीत प्रति (रूसी में)
- Vad´d´a sõnakopittõja — संग्रहीत प्रति
- Vad'd'a sõnakopittõja: ülezantõmizõd — संग्रहीत प्रति
- Suuri päive — हीनिका हाइनसू
| विकिविश्वविद्यालय में Grammar of Votian dialects पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध है: |
- CS1 फ़िनिश-language sources (fi)
- लेख जिनमें Votic-भाषा का पाठ है
- Pages with plain IPA
- अत्यंत संकटग्रस्त भाषाएँ
- Languages with ISO 639-2 code
- ISO language articles citing sources other than Ethnologue
- Language articles with unsupported infobox fields
- लेख जिनमें सितंबर 2026 से मृत कड़ियाँ हैं
- Articles with रूसी-language sources (ru)
- यूनेस्को
- एस्टोनिया की भाषाएँ
- एस्टोनियाई समाज
- रूसी भाषा
- रूस
- फ़िनिक भाषाएँ