वो
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
वो | |
---|---|
शैली | डरावना |
निर्देशक |
|
'थीम' संगीत निर्देशक |
|
निर्माण का देश | भारत |
मूल भाषा(एं) | हिन्दी |
सत्र संख्या | 1 |
प्रकरणों की संख्या | 52 |
निर्माण | |
निर्माता |
|
संपादक | स्टीवन बर्नार्ड |
स्थल | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
छायांकन | दीपक मलवांकर |
कैमरा सेटअप | बहु-कैमरा |
प्रसारण अवधि | 20 से 25 मिनट |
निर्माण कंपनी | यूनाइटेड स्टुडियोज़ लिमिटेड |
प्रसारण | |
मूल चैनल | ज़ी टीवी |
मूल प्रसारण | 4 जनवरी 1998 | – 20 दिसम्बर 1998
वो हिन्दी भाषा में बनी भारत की एक डरावनी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण ज़ी टीवी पर 4 जनवरी 1998 से 20 दिसम्बर 1998 तक हुआ। इसकी कहानी स्टीफ़न किंग के नॉवेल "इट" पर आधारित है। इसमें लिलीपुट, आशुतोष गोवरिकर और मामिक सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
कहानी[संपादित करें]
ये कहानी आशुतोष, राजा, जुली, शिवा, रोनी, संजीव और राहुल की कहानी है, जो एक दुष्ट आत्मा से मुक़ाबला करते हैं, जिसका नाम 'वो' है। 'वो' बच्चों का अपहरण करता है। वे लोग वादा करते हैं कि कभी भी 'वो' वापस आया तो वे भी वापस आएंगे। 15 साल बाद वे सब अपने अपने जीवन में व्यस्त हो जाते हैं। एक दिन अचानक बच्चों का अपहरण होना शुरू हो जाता है और आशुतोष को उन जगहों पर गुब्बारे दिखाई देते हैं। वो तुरंत समझ जाता है कि 'वो' आ चुका है और वो अपने सभी दोस्तों को वापस आने के लिए बुला लेता है।
कलाकार[संपादित करें]
- लिलीपुट – विक्रम ठाकुर / वो
- आशुतोष गोवरिकर – आशुतोष धार
- मामिक सिंह – राहुल साहनी
- नासिर खान – राजा
- अंकुर झवेरी – बालक राजा
- अनुपम भट्टाचार्य – संजीव
- पराग नायर – बालक संजीव
- अमित मिस्त्री – रोनी बाटलीवाला
- सुमीत गोरडिया – बालक रोनी बाटलीवाला
- शोनाली मल्होत्रा – समिधा दीक्षित
- जुही परमार
- सीमा शेट्टी – जुली