वॉकमैन-चाणक्य
Jump to navigation
Jump to search
वॉकमैन-चाणक्य एक मुफ्त नॉन-यूनिकोड हिन्दी फॉण्ट है। यह दिखने में कुछ हद तक चाणक्य फॉण्ट जैसा होता है तथा उसके मुफ्त विकल्प के तौर पर प्रचलित है।
जहाँ चाणक्य में बिना किसी अलग सॉफ्टवेयर (रेमिंगटन हेतु ४सी लिपिका, इन्स्क्रिप्ट हेतु ई-पण्डित आइऍमई) के नहीं लिखा जा सकता वहीं वॉकमैन-चाणक्य में बिना किसी अलग औजार के भी रेमिंगटन लेआउट द्वारा लिखा जा सकता है। इन्स्क्रिप्ट लेआउट द्वारा लिखने के लिये ई-पण्डित आइऍमई नामक औजार है।
वॉकमैन-चाणक्य शृंखला में ९०१, ९०२, ९०३ आदि कई वैरियेंट हैं जिनका कीबोर्ड लेआउट एवं कैरैक्टर मैप एक समान है। वॉकमैन-चाणक्य का उपयोग कुछ प्रकाशनों द्वारा पुस्तकों की छपायी हेतु किया जाता है।
इन्हें भी देखें[संपादित करें]
बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]
- डाउनलोड करें (वॉकमैन-चाणक्य ९०१)