सामग्री पर जाएँ

वैलिन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वैलिन बॉल और स्टिक मॉडल प्रचक्रण

वैलिन (Valine; प्रतीक Val अथवा V)[1] एक α-अमीनो अम्ल है जो प्रोटीन के जैवसंश्लेषण के काम आता है। इसमें एक α-एमीन समूह (जैविक स्थिति में −NH+3 के प्रोटीनीकरण से), एक कार्बोक्सिलिक समूह (जैविक स्थितियों में −COO से प्रोटीन हटाने पर) और एक आइसोप्रोपिल समूह से जुड़कर अध्रुवीय एलिफेटिक अमीनो अम्ल का निर्माण करता हैल वैलिन मानव के लिए आवश्यक है अर्थात् मानव शरीर इसका संश्लेषण नहीं कर सता है; इसे बाहर से आहार के साथ लिया जाता है जो प्रोटीन युक्त भोजन में शामिल होता है। इसके स्रोत में मांस, दुग्ध उत्पाद, सोया उत्पाद और फलियों में पाया जाता है।

इतिहास और व्युत्पति

[संपादित करें]

वैलिन को पहली बार हरमन एमिल फिशर ने सन् 1901 में केसीन से अलग किया था।[2] वैलिन नाम वैलेरिक अम्ल से इसकी संरचनात्मक समानता के कारण आया है, जिसका नाम पौधे की जड़ों में अम्ल की उपस्थिति के कारण वेलेरियन पौधे के नाम पर रखा गया है।[3][4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Nomenclature and Symbolism for Amino Acids and Peptides". IUPAC-IUB Joint Commission on Biochemical Nomenclature. 1983. 9 October 2008 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 5 March 2018.
  2. "Valine". Encyclopædia Britannica Online
  3. "Valine". Merriam-Webster Online Dictionary. अभिगमन तिथि: 2015-12-06.
  4. "Valeric acid". Merriam-Webster Online Dictionary. अभिगमन तिथि: 2015-12-06.