वैभवी मर्चेंट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
वैभवी मर्चेंट

वैभवी मर्चेंट डॉन २ की खास स्क्रीनिंग पर
जन्म १७-१२-१९७५
मुम्बई
पेशा कोरियोग्राफर
संबंधी श्रुति मर्चेंट (बहन)
चिन्नी प्रकाश (अंकल)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}
वेबसाइट
www.vaibhavimerchant.com

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड फिल्मों में एक भारतीय कोरियोग्राफर हैं। उन्हें काफी बॉलीवुड़ फिल्मों में अपने नाटकीय काम के लिए जाना जाता है।

वह कोरियोग्राफर बी हीरालाल की पोती एवम श्रुति मर्चेंट की बड़ी बहन हैं।[1]

उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत अपने अंकल चिन्नी प्रकाश के सहायक के रूप में की।[1] उसने अपने अभिनय की शुरुआत मलयालम फिल्म स्नेहपूर्वं अन्ना से की।

उनका पहला एकल काम फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गीत  "ढोल बाजे के लिए" कोरियोग्राफी करना था। अपने इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने अपने काम से एक छोटा विराम लिया और फिर २००१ में आई लगान फिल्म के गीत "'ओ री छोरी'" के साथ वापसी की। उन्होंने फिर बंटी और बबली फिल्म के कजरा रे गाने का नृत्य निर्देशन किया जिसने उन्हे कई पुरस्कार दिलवाये।[2] उन्होंने सीमित संख्या में फिल्मों के गीतों का नृत्य निर्देशन जारी रखा, जैसे कि देवदास (२००२ की हिंदी फिल्म),बागबान, फ़िदा (२००४ फ़िल्म), धूम (२००४ फ़िल्म) (और इसके दो अगली कड़ियों के लिए), वीर ज़ारा,आजा नचले और रब ने बना दी जोड़ी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई संगीत "द मर्चेंट्स ऑफ़ बॉलीवुड", का भी नृत्य निर्देशन किया जो कि टोबी गफ द्वारा अपने परिवार के बारे में लिखा गया एक संगीत है। [3]

वह टेलीविजन डांस शो नच बलिए ३, झलक दिखला जा (सीजन ३), जरा नच के दिखा २, और जस्ट डांस की जज रह चुकी  हैं। [4]

कोरियोग्राफर के रूप में[संपादित करें]

वैभवी मर्चेंट माधुरी दीक्षित के साथ जिन्हें उन्होंने आजा नचले गीत के लिए कोरियोग्राफ किया।

अभिनेत्री के रूप में[संपादित करें]

  • २०००: स्नेहपूर्वं अन्ना एक मलयालम फिल्म जो कि संगीत सिवान द्वारा निर्देशित है।
  • २०१२: स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर के गीत डिस्को दीवाने में विशेष उपस्थिति के लिए।

पुरस्कार[संपादित करें]

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

आईफा पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए-बंटी और बबली २००६ और आजा नचले २००७ में।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 1 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2017.
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 जनवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2017.
  3. "Making the right moves for Bollywood". The Age. अक्टूबर 17, 2005. मूल से 20 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 December 2013.
  4. "संग्रहीत प्रति". मूल से 9 मई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 मार्च 2017.
  5. "47th National Film Awards" (PDF). Directorate of Film Festivals. मूल से 22 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 13 March 2012.