वेली होउस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
एक घर जहां आज भी मुर्दे घुमतें है: 2010 मे लिया गया फोतो

प्रस्तावना[संपादित करें]

यह सुनकर आपकों थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन यह रहस्यमय विषय है। इस दुनिया में एक ऐसी भी जगह है जहां एक घर जो कि अपने ही निर्माण कराने वालें लोगों की मौत का गवाह बना खड़ा है। इन मौतों को हुए बहुत समय बीत गयी लेकिन यह माना जाता है कि उन लोगों को उनके घर में, कमरों में आज भी देखा जा सकता है। इस घर में किसी की मौत अपने आप हुई तो किसी ने बिमारी के कारण अपनी जान गवाई लेकिन सभी लोग इसी घर में मरें। आज हम आपकों अपने इस लेख में एक ऐसे घर के बारें में बताएंगे जो अमेरिका के सबसे डरावना घर माना जाता है जिसका नाम है वेली हाउस। वेली हाउस जहां आज भी वेली परिवार जो कि अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी रूहें इस घर को अपना मानती है। आज इस इक्‍कीसवीं शताब्‍दी जिस समय दुनिया विज्ञान के बल बुते इतना आगे हो गयी है जो कि इंसान को सबकुछ करने की शक्‍ति देती हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसी भी शक्‍ति है जहां इंसान और उसका विज्ञान दोनों ही घुटने टेक देतें है वो है मौत और रूहों की दुनिया। दुनिया भर में कई लोंगों ने इन रूहों से रूबरू होने की बात को स्‍वीकार किया है लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग है जो इन बातों में विश्‍वास नहीं करते है। ऐसे लोगों के लिए किसी ने सिर्फ एक बात कही है कि, इसे वही मान सकते है जो दुनिया में अपनी जिंदगी को होने को मानते है। मतलब यह कि जब आप खुद इनसे रूबरू होंगे तभी इन बातों पर विश्‍वास कर पायेंगे। इसके अलांवा कुछ लोग डर के कारण इन बातों पर विश्‍वास नहीं करना चाहतें है। तो आइए एक बार अमेरिका के उस वेली परिवार और उस खौफनाक घर के बारें में जानतें है।

इतिहास[संपादित करें]

वेली हाउस एक ऐसा घर था जो कि पुराने सैन डिएगों कैलिर्फोनिया में एकांत में बनवाया गया था। इस मकान को थामस वेली ने खुद डिजाइन किया था और उस समय 10,000 डालर का खर्चा इस मकान पर किया था। वेली हाउस काफी बड़ा मकान है इसमें उस समय की आधुनिक सुख सुवधिओं की पूरी व्‍यवस्‍था की गयी थी। वेली हाउस कों थामस वेली ने सन 1857 में बनवाया था, थामस वेली का जन्‍म अमेरिका के न्‍यूयार्क शहर में सन 1823 में हुआ था। थामस कुछ दिन न्‍यूयार्क में रहकर वापस सैन डियोंगों में आकर बस गये थे और वहीं पर उन्‍होने अपने वेली होउस का निर्माण करवाया था। उस समय उनके साथ उनकी पत्‍नी और तीन बच्‍चें भी इस घर में रहने के लिए आयें थे। वेली हाउस में हादसों की शुरूआत वेली के 18 महीने के बेटे जूनीयर थामस के मौत से हुई। थामस अभी 18 महीने का ही हुआ था कि उसे तेज ज्‍वर ने अपने कब्‍जे में ले लिया और उसकी मौत हो गयी। आपकों बतां दे कि वेली परिवार के इस घर में आने से पहले ही थामस मानते थे कि इस घर पर रूहों का कब्‍जा है। ऐसा बताया जाता है कि जिस साल उन्‍होने इस घर को बनवाना शुरू किया था उसी वर्ष एक व्‍यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी और उसकी आत्‍मा आज भी मकान के इर्दगिर्द घूमती रहती है।

वेली हाउस के हादसे[संपादित करें]

बेटे की मौत के बाद इस परिवार में कुछ सालों के बाद दो और बेटियों का जन्‍म हुआ। उसके कुछ सालों के बाद थामस की पत्‍नी की भी बिमारी के कारण मौत हो गयी। थामस के बडे बेटे वायलेट वेली ने जार्ज टी बर्टो नाम की लडकी से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों का तलाक हो गया और वायलट यह सदमा बरदाश न कर सका और उसने अपने कमरे में खुद के सीने को गोली से मार कर आत्‍मह्त्‍या कर ली। वहीं थामस की दूसरी बेटी अन्‍ना आलिया ने जान ट्वेल्‍थी से शादी की थी। जो कि उसी घर में रहा करता था, घर में पहले से मौजूद रुहो ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था और एक एक करके थामस परिवार पर अपना असर दिखा रहे थे। इसी बीच सन जॉन की भी बिमारी के कारण मौत हो गयी। मौतों का जो ये सिलसिला शुरू हुआ तो सन 1961 तक चलता रहा और एक एक कर इस घर के सभी सदस्‍यों की मौत हो गयी। वेली होउस जो कि अपने ही बनाने वालों की मौत की वजह बन गया इसके कारण इस मकान को कोई भी खरीदने के लिए तैयार नहीं होता था। लोगों का मानना था कि जो भी इस मकान को खरीदेगा या इसमें रहेगा उसे भी ऐ रूहें मौत दे देगी।

अनुसन्धान[संपादित करें]

आज भी इस मकान में थामस को उसके कमरे में चहल कदमी करते महसूस किया जाता है। सबसे खैफनाक मंजर तो वो है जब आलिया अपने कमरें में अपने बालों को सवांरती है, उस समय उसकी छाया साफ तौर पर आइने में देखी जा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने घर के पीछे वालें कमरें में अन्‍य सदस्‍यों के भी होने का आभास किया है। इस घर को सरकार ने अब अपने कब्‍जे में ले लिया है। इस घर में घोस्‍ट हंटर्स नामक व्यवस्था ने अपना रिर्सच किया था।

भयानक दर्शन[संपादित करें]

रिसर्च की टीम में शामिल एक व्‍यक्ति ने बताया कि जब वो इस घर में प्रवेश कर रहा था उसी समय रात के 1 बजे रहा होगा और चारों तरफ भयानक अधेरा था। जब वो घर के अंदर पहले कमरे में दाखिल हुआ तो उसे लगा कि कोई महिला जो कि अपने हाथों में कुछ लिए हुए अन्‍दर के कमरें की दरवाजें की तरफ जा रही है। जब उस व्‍यक्ति ने उसे पुकारा तो उसने पीछे देखा उस समय उसके बालों से उसका पूरा चेहरा ढका था और हाथों में एक कंघी की जैसी कोई चीज थी। उस समय जब टीम के उस सदस्‍य ने उस पर टार्च की लाईट दी तो वो उस दरवाजें में समा गयी। इसके अलांवा वेली हाउस में वायलट के कमरे में जब वो गया तो उसे महसूस हुआ कि कोई उसके पीछे पीछे आ रहा है और जब उसने पीछे पलट कर देखा तो वेली का पूरा परिवार उसके पीछे खडा था। इतना देखकर वो जल्‍दी से वायलट के कमरे में घुस गया जहां एक आराम कुर्सी थी जो कि अपने आप हिल रही थी। जब वो कुर्सी के पास गया तो उसने देखा कि खतरे की खिड़की जिस पर शीशें लगे हुऐ थे उस शीशें से कोई अंदर देख रहा था। उसी वक्‍त वो सदस्‍य दौड़कर खिड़की के पास पहुंचा तो वो साया जो कि खिडकी से झांक रही थी वो नीचे कूद गयी। उसके बाद उसने खिड़की के शीशें पर गौर किया तो उसे लगा कि शीशें पर जैसे ताजें खून के धब्‍बे लगें थे।

आज का हाल[संपादित करें]

वेली हाउस में रहने वाले जिनकी मौत हो गयी वो अब इस दुनिया में इंसानी रूप में नही है लेकिन उनकी रूहे आज भी वेली हाउस को छोड़ नही पायी है। आप भी आज उन रूहों को आसानी से महसूस कर सकते है। बस जरूरत है थोडे से हिम्‍मत और इच्‍छा की। वेली हाउस को सरकार ने एक म्‍यूजीयम के तौर पर शुरू कर दिया है। आज बहुत से लोग वेली हाउस में जाकर थामस वेली के परिवार को महसूस करतें है। लेकिन सरकार ने मकान के कुछ हिस्‍सों को प्रतिबंधित कर दिया है।


[1] [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. : http://hindi.oneindia.in/news/2011/07/23/whaley-house-is-the-most-haunted-house-america-aid0154.html Archived 2014-01-18 at the वेबैक मशीन
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 24 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 31 जनवरी 2014.