वेट्टैयन
वेट्टैयन 2024 की एक भारतीय तमिल भाषा की एक्शन ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल ने किया है और इसका निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के तहत सुबास्करन अल्लिराजा ने किया है। फिल्म में रजनीकांत, अमिताभ बच्चन (अपनी तमिल डेब्यू फिल्म में), फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, रितिका सिंह, दुशारा विजयन, रोहिणी, राव रमेश, अभिरामी और रमेश तिलक जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक शिक्षक के हत्या की जांच करते समय मुठभेड़ में गलती से एक बेगुनाह को गोली मार देता है।
फिल्म निर्माण
[संपादित करें]मई 2022 में यह खबर आई थी कि डायरेक्टर टी. जे. ज्ञानवेल आलोचकों द्वारा सराही गई जय भीम(2021) के बाद अपनी अगली निर्देशकीय फ़िल्म के लिए सूर्या के साथ फिर से काम करेंगे। ज्ञानवेल ने कहा कि उन्होंने 2021 में जय भीम की शूटिंग के दौरान सूर्या को फिल्म की कहानी सुनाई थी और अभिनेता ने उसी समय इसे मंज़ूरी दे दी थी।[1]
जुलाई 2022 में निदेशक सिबी चक्रवर्ती के बारे में खबर थी कि वे अपनी अगली फिल्म पर काम शुरू करेंगे जिसमें विजय या रजनीकांत होंगे और रजनीकांत टॉप शीर्ष दावेदार थे।[2] अगस्त में चक्रवर्ती ने पुष्टि की कि उन्होंने अपनी अगली निर्देशकीय के लिए काम शुरू कर दिया है लेकिन मुख्य अभिनेता का चयन अभी नहीं हुआ है। 2.0 (2018) की सफलता के कारण रजनीकांत ने लाइका प्रोडक्शंस के साथ दो फिल्म करने के लिए सहमत हुए थे।[3] जनवरी 2023 में चक्रवर्ती ने कथित तौर पर अपने और रजनीकांत के साझे सहयोग की पुष्टि की। वेट्टैयन 10 अक्टूबर 2024 को विजयादशमी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "'Jai Bhim' director TJ Gnanavel confirms his reunion with Suriya". The Times of India. 3 नवम्बर 2022. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.
- ↑ "'Don' director Cibi Chakravarthy plans to direct Vijay or Rajinikanth in his next". The Times of India. 30 जुलाई 2022. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.
- ↑ "Rajinikanth signs a two-movie deal with the makers of '2.0' and 'Darbar': Reports". The Times of India. 7 अक्टूबर 2022. अभिगमन तिथि: 20 फरवरी 2026.