वेंड्स


वेंड्स (पुरानी अंग्रेज़ी: वाइनडास [ˈwi.ne.dɑs], जर्मन: वेन्डेन [ˈvɛn.dn̩]) स्लावों के लिए एक ऐतिहासिक नाम है जो वर्तमान उत्तर-पूर्वी जर्मनी में रहते है।[1] यह किसी समरूप लोगों को नहीं बल्कि विभिन्न लोगों, जनजातियों या समूहों को संदर्भित करते हुए इस बात पर निर्भर करता है कि इसका प्रयोग कब और कहां किया गया। आधुनिक समय में वेन्डिश के रूप में पहचाने जाने वाले समुदाय स्लोवेनिया, ऑस्ट्रिया, लुसाटिया, संयुक्त राज्य अमेरिका (जैसे टेक्सास वेंड्स) और ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं।[2]
मध्ययुग के दौरान जर्मन-भाषी यूरोप में वेंड्स शब्द को स्लाव के समानार्थी के रूप में समझा जाता था तथा साहित्य में इसका प्रयोग पवित्र रोम साम्राज्य में रहने वाले पश्चिमी स्लाव और दक्षिणी स्लाव के लिए किया जाता था।
इतिहास
[संपादित करें]पहली सहस्राब्दी ईसवी में स्लाविक प्रवास के दौरान (जिसने स्लावों को दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी समूहों में विभाजित कर दिया) कुछ पश्चिमी स्लाव पूर्व से पश्चिम और दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ते हुए एल्बे और ओडर नदियों के बीच के क्षेत्रों में चले गए। प्रवास काल में जो इस क्षेत्र को छोड़कर नहीं गए थे वे शेष बची जर्मनिक आबादी में सम्मिलित हो गए।[3] इनके जर्मन पड़ोसियों ने एल्बे नदी के पूर्व में रहने वाले लोगों के लिए प्रयुक्त शब्द को स्लावों के लिए अपना लिया तथा इन्हें वेंड्स कहने लगे। संभवतः वे पहले इन्हें वेनेडी और वैंडल्स भी कहते थे।
वेन्डिश लोग सदियों तक जर्मन आप्रवासियों के साथ सह-अस्तित्व में रहे और धीरे-धीरे जर्मन-भाषी संस्कृति में समाहित हो गए।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "हू आर द वेंड्स?". टेक्सास वेंडिश हेरिटेज. 1 जनवरी 2010. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.
- ↑ "हिस्ट्री ऑफ माइग्रेशन". www.wendishheritage.org.au. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.
- ↑ ब्रेदर, सेबास्टियन (जून 2004). "द बिगनिंग्स ऑफ स्लेविक सेटलमेंट ईस्ट ऑफ द रिवर एल्बे". एंटीक्विटी (अंग्रेज़ी में). 78 (300): 314–329. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0003-598X. डीओआइ:10.1017/S0003598X00112980. अभिगमन तिथि 29 जनवरी 2025.