वूस्टर्शर सॉस
| वूस्टर्शर सॉस | |
|---|---|
|
एक डिश में वूस्टर्शर सॉस | |
| उद्भव | |
| वैकल्पिक नाम | वूस्टर सॉस |
| व्यंजन का अविष्कर्ता | |
| व्यंजन का ब्यौरा | |
| मुख्य सामग्री |
|
वूस्टर्शर सॉस (अंग्रेज़ीः Worcestershire sauce) या वूस्टर सॉस (अंग्रेज़ी: Worcester sauce) एक किण्वित तरल मसाला है जिसका आविष्कार 19वीं शताब्दी के पूर्वार्द्ध में इंग्लैंड के वूस्टर्शर के वूस्टर शहर में फार्मासिस्ट जॉन व्हीली ली और विलियम हेनरी पेरिंस ने किया था।[1] आविष्कारकों ने ली एंड पेरिंस कंपनी का गठन किया।[2] वूस्टर्शर सॉस 1876 से एक सामान्य शब्द रहा है, जब उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया कि ली एंड पेरिंस के पास "वूस्टर्शर" नाम का ट्रेडमार्क नहीं है।[2][3]
वूस्टर्शर सॉस का उपयोग सीधे स्टेक्, हैमबर्गर और अन्य तैयार व्यंजनों पर मसाले के रूप में किया जाता है, और ब्लडी मैरी और सीज़र जैसे कॉकटेल का स्वाद लेने के लिए किया जाता है।[4] यह भी प्रायः वेल्श रेअरबिट, सीज़र सलाद, ऑयस्टर्स किर्कपैट्रिक और डेविल्ड एग्स जैसी व्यंजनों की विधियों को और समृद्ध करने के लिए प्रयोग किया जाता है।[2] आधारभूत स्वाद तथा उमामी (लज़ीज़ स्वाद) के स्रोत के रूप में इसे बीफ़ स्ट्यू और बेक्ड बीन्स जैसे व्यंजनों में भी डाला जाता है।[5][6]
- ↑ "Worcester, n.", OED Online (ब्रिटिश अंग्रेज़ी भाषा में), Oxford University Press, मूल से से 30 March 2022 को पुरालेखित।, अभिगमन तिथि: 2022-03-30
- 1 2 3 Zuras, Matthew (11 January 2023). "The Murky, Salty Mystery of Worcestershire Sauce". Epicurious. मूल से से 1 March 2023 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 March 2023.
- ↑ Shurtleff, William; Aoyagi, Akiko (2012). History of Worcestershire Sauce (1837–2012) (PDF). Soyinfo Center. ISBN 9781928914433. मूल से (PDF) से 16 May 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 21 May 2018.
- ↑ "It's 2009, the 40th Anniversary of 'Canada's Drink': The Caesar". That's the Spirit. मूल से से 20 January 2013 को पुरालेखित।.
- ↑ "Baked Beans". Allrecipes (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 7 जून 2025 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2025-06-09.
- ↑ "Worcestershire sauce | Definition, Taste, & ingredients | Britannica". www.britannica.com (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-06-09.