वुएलिंग एयरलाइंस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Vueling
IATA
VY
ICAO
VLG
कॉलसाइन
VUELING
स्थापना 2004
संचालन आधार
केन्द्र
  • Barcelona–El Prat Airport
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. Punto
Iberia Plus
बेड़े का आकार 108
गंतव्य 163[1]
कंपनी का नारा Love The Way You Fly
मातृ कंपनी IAG (97.52%) [2]
मुख्यालय El Prat de Llobregat, Catalonia, Spain
प्रमुख व्यक्ति Javier Sánchez-Prieto (CEO)
रेवेन्यु कमी 1,932.8 million (2015)[3]
संचालन आय कमी €138.1 million (2015)
कुल आय कमी €95.3 million (2015)[1]
कुल संपदा वृद्धि €688.7 million (2015)[1]
कुल इक्विटी कमी €237.2 million (2012)[3]
जालस्थल www.vueling.com

वुएलिंग एयरलाइंस, स्पेन की एक कम खर्चे में यात्रा कराने वाली एयरलाइन कंपनी हैं। इसके केंद्र बार्सिलोना-एल प्रैट हवाई अड्डे और लियोनार्डो दा विंसी-फ़िमिसिनो हवाई अड्डे हैं। नाम इसका नाम स्पेनिश शब्द वुएलो से आता है, जिसका अर्थ है उड़ान या उड़ना होता है। इस एयरलाइन की तेरह अतिरिक्त केंद्र हैं जो ए कोरुना, एलिकांटे, एम्स्टर्डम, बिलबाओ, फ्लोरेंस, मैड्रिड, मलागा, पाल्मा डी मेलोरका, पेरिस-ओरली,सैंटियागो डी कॉम्पोस्टेला, सेविल और वेलेंसिया में हैं। मौसम के आधार पर एक अन्य केंद्र इबित्ज़ा में स्थित है।

वुएलिंग अफ्रीका, एशिया और यूरोप के 100 से अधिक स्थलों के लिए उड़ान भरता है एवं यह स्पेन की सबसे बड़ी एयरलाइन है। 2015 में, एयरलाइन ने 24 लाख से अधिक यात्रियों को, 96% की लोड फैक्टर के साथ अपने गंतव्य स्थान पर पहुचाया

इतिहास[संपादित करें]

प्रारंभिक वर्ष[संपादित करें]

वुएलिंग एयरलाइंस की स्थापना फ़रवरी 2004 की गयी थी एवं इसकी परिचालन की शुरुआत 1 जुलाई 2004 को बार्सिलोना और इबित्ज़ा के बीच उड़ान भरकर हुई।[4] इसके प्रारंभिक बेड़े में दो एयरबस ए 320 विमान शामिल थे, जो बार्सिलोना में स्थित थी एवं ब्रुसेल्स, इबीज़ा, पाल्मा डी मेलोरका और पेरिस-चार्ल्स डी गॉल के लिए उड़ान भरती थी।[5]

2005 में मैड्रिड इस एयरलाइन के दूसरे केंद्र के रूप में जोड़ा गया था, इसके बाद स्पेन के बाहर इसने अपना पहला केंद्र पेरिस के चार्ल्स डी गॉल में 2007 में खोला। इसके बाद सेविले में इसका केंद्र दिसंबर 2009 में शुरू किया गया।

वुएलिंग और क्लिकएयर विलय[संपादित करें]

जून 2008 में, वुएलिंग और इसकी प्रतिद्वंद्वी स्पेनिश कम लागत वाली एयरलाइन क्लिकएयर ने आपस में मर्ज करने की अपनी मंशा की घोषणा की। इस विलय को इस तरीके से डिज़ाइन किया गया था जिससे ये प्रतिस्पर्धी स्पेनिश एयरलाइन बाजार में अपनी पहचान बनाये रखता एवं बढती इधन मूल्यों पर काबू पाया जा सकता।

यह सौदा यूरोपीय प्रतियोगिता नियामकों द्वारा जांच और अनुमोदन के अधीन था, जो इस बात से चिंतित थे कि अगाना इनका विलय हुआ तो लगभग 19 मार्गों पर इस विलय के चलते इनको एक महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धात्मक लाभ होगा।

15 जुलाई 2009 को वुएलिंग और क्लिकएयर का विलय पूरा हुआ। [10] इस विलय के बाद नै कंपनी वुएलिंग के ब्रांड नाम से ही चलती हैं एवं क्लिकएयर की उड़ानो एवं विमान का नाम भी वुएलिंग कर दिया गया। यह अब दूसरी सबसे बड़ी स्पैनिश वाहक बन गई हैं जिसने 2009 में लगभग 50 गंतव्यों में 8.2 मिलियन यात्रियों की उड़ान भरी।

कार्यकारिणी[संपादित करें]

  • मुख्य कार्यकारी: जेवियर सैंचेज़-प्रीतो [6]
  • निदेशक कॉर्पोरेट: सोनिया जेरेज़ बर्देस [6]
  • निदेशक विपणन: लुईस पौन्स आर्जिमन [6]
  • निदेशक रूट और राजस्व: सिल्विया मस्क्इरा गोंजालेज [6]
  • निदेशक बिक्री: जुआन कार्लोस इग्लेसियस गार्सिया

हमेशा उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए (फ्रीक्वेंट फ्लायर) कार्यक्रम[संपादित करें]

वुएलिंग के फ्रीक्वेंट फ्लायर कार्यक्रम चलते हैं पुंटो एवं इबेरिया प्लस। आईबेरिया प्लस का इस्तेमाल अन्य आईबेरिया सेवाओं या आईबेरिया प्लस कार्यक्रम से जुड़े अन्य कंपनियों के लिए फ्लाइट प्राप्त करने या कैश करने के लिए किया जा सकता है। [7]

कोडशेयर समझौते[संपादित करें]

वुएलिंग एयरलाइन्स का निम्नलिखित एयरलाइनों के साथ कोडशेयर समझौते हैं:[8]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "IAG - International Airlines Group - Annual Reports". मूल से 30 मार्च 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2017.
  2. "IAG - International Airlines Group - News Release". मूल से 8 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 July 2015.
  3. Results FY15
  4. "About Vueling Airlines". cleartrip.com. मूल से 16 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 May 2017.
  5. "The History of Vueling". Vueling.com. मूल से 10 दिसंबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-12-08.
  6. "Key Executives" (PDF). मूल (PDF) से 24 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 मई 2017.
  7. "Frequent flyer programmes. program". Vueling.com. मूल से 13 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-02-23.
  8. "Profile on Vueling". CAPA. Centre for Aviation. मूल से 11 नवंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-11.